कलयुगी मां ने 21 दिन की बेटी को 4 लाख में बेचा…

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक मां की ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक कलयुगी मां ने अपनी 21 दिन की बेटी को 4 लाख में बेच दिया। इस आरोप में उसे गिरफ्तार भी किया गया है। बता दें कि महिला की पहचान रूपाली मंडल के रूप में हुई है और उसने पुलिस के सामने कबूल भी कर लिया है कि उसने पैसों से अपनी बच्ची को दूसरी महिला को बेचा है।

पुलिस ने रूपाली के साथ दो अन्य महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है जो इस अपराध में शामिल थी। मां के खाते से अवैध लेनदेन की जानकारी पर यह गिरफ्तारी हुई है। जानकारी के अनुसार, रूपाली ने चार लाख की कीमत पर अपनी 21 दिन की बच्ची को बेचा।

ऐसे में रूपा दास और स्वप्ना सरदार नामक दो महिलाओं ने इसमें उसकी मदद की थी। पुलिस ने आरोपियों पर धारा 317 (12 साल से कम उम्र के बच्चे के परित्याग से संबंधित), धारा 370 (किसी व्यक्ति को खरीदना), 372 (नाबालिग को बेचना) और 120 बी, आपराधिक साजिश रचने सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *