Horo

17 जून : आज का राशिफल व पंचांग जानें- पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
17 जून 2023, शनिवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । इस समय उचित ग्रह स्थिति तथा आपका सकारात्मक रवैया आपके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां उत्पन्न कर रहे हैं। इस समय का भरपूर सदुपयोग करें। रिश्तेदारों तथा संबंधियों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे। भविष्य संबंधी महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनेगी। सामाजिक दायरा बढेगा। सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
आपकी कार्यशैली तथा योजना आपके व्यवसाय को और अधिक गति प्रदान करेगी। अगर किसी के साथ व्यवसाय में साझेदारी करने की बात चल रही है तो उस पर तुरंत अमल करें। यह साझेदारी फायदेमंद रहेगी। सामाजिक दायरा और बढेगा तथा मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने ऑफिस के कार्यों को सावधानी से करें।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
राजनीतिक तथा सामाजिक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। राजनैतिक संपर्क आपके लिए कुछ शुभ अवसर भी प्रदान करेंगे। नए वाहन के खरीदने से संबंधित योजना बनेगी। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक समस्या हल हो जाएगी। धार्मिक विचारों से मन शुद्ध होगा व मानसिक संतुष्टि मिलेगी।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यवसायिक कार्यों में आपकी सूझबूझ तथा गतिविधियां बहुत ही फायदेमंद साबित होंगी। कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई पुराना विवाद समाप्त होने से राहत मिलेगी तथा काम पुनः अपनी गति से शुरू हो जाएगा। ऑफिस में अपने टारगेट को पूरा करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। लाभ निश्चित है।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर दिनचर्या में कुछ नयापन लाने की कोशिश करेंगे। इससे आपकी मानसिक व शारीरिक थकान दूर होगी तथा एक नई ऊर्जा का प्रवाह अपने अंदर महसूस करेंगे। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा व बहुत खुशी का अनुभव करेंगे। फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन अति उत्तम है।

यह भी पढ़ें:  मुर्शिदाबाद : पुलिस ने अपहृत व्यवसायी को मुक्त कराया

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। सामाजिक दायरा लाभकारी सिद्ध होगा। धार्मिक कर्म का सकारात्मक फल मिलेगा। किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्य को करने से बचें। मित्र मण्डली आपके साथ है। किसी अजनबी के साथ कोई भी डील फाइनल करते समय पेपरवर्क में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज कुछ महत्वपूर्ण तथा उच्च पद पर आसीन व्यक्तियों के साथ समय व्यतीत होगा। इससे आपके भी मान सम्मान में वृद्धि होगी तथा नई उपलब्धियों को प्राप्त करने का रास्ता भी बनेगा। इस समय विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के समक्ष हथियार डाल देंगे। मानसिक शांति में धार्मिक विचार सहायक होंगे।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अपने कारोबार में बदलाव संबंधी जो नीतियां आपने बनाई हैं उन पर जल्दी ही अमल करें। यह बदलाव आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। ऑफिस में आपके ऊपर कोई महत्वपूर्ण कार्यभार आ सकता है। पारिवारिक सहयोग से लक्ष्य प्राप्ति हो जाएगी।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। घर के बदलाव अथवा नवीनीकरण संबंधी योजनाएं बनेंगी। इन योजनाओं को कार्य रूप देते समय वास्तु संबंधी नियमों का भी पालन करें तो और अधिक उचित रहेगा। बुजुर्गो का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रखने के लिए बजट बनाकर चलना अति आवश्यक है।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। इस समय कार्य प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव लाने से परिस्थितियां अनुकूल होंगी। कर्मचारियों के साथ भी आपके अच्छे संबंध व्यवसाय में तरक्की के शुभ अवसर प्रदान करेंगे। परंतु नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों का नकारात्मक रवैया परेशान कर सकता है। सकारात्मक सोच और आपकी मेहनत रंग अवश्य लाएगी।

यह भी पढ़ें:  12 मार्च 2026 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कोर्ट केस अथवा प्रॉपर्टी से संबंधित किसी रुके हुए काम का फैसला आपके हक में हो सकता है। जिससे आपको चल रहे बहुत अधिक मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। रिश्तेदार के किसी विवाद पूर्ण मामले में आपकी उपस्थिति निर्णायक रहेगी। आपकी बुद्धिमानी व सूझबूझ की तारीफ भी होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। खुद के लिए समय अवश्य निकालें।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन मेहनत वाला रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज ना करें। सकारात्मक सोच रखें। बेहतर होगा कि सभी काम अपनी निगरानी और देखरेख में ही करवाएं। ऑफिस का माहौल भी कुछ अस्त-व्यस्त सा रह सकता है फिर भी परिणाम सकारात्मक ही रहेंगे व मानसिक संतुष्टि मिलेगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज़ का पंचांग।।
17 जून 2023, शनिवार
हिन्दी माह अषाढ़

तिथि चतुर्दशी 09:10:55am
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र रोहिणी 04:24:02pm
योग शूल 01:00:07am
करण शकुनी 09:10:55am
करण चतुष्पद 09:35:32pm
चन्द्र राशि वृषभ
सूर्य राशि मिथुन
रितु ग्रीष्म
आयन उत्तरायण
संवत्सर (नल) पिंगल
विक्रम संवत 2080
शक संवत 1945

वाराणसी
सूर्योदय 05:10:22 am
सूर्यास्त 06:50:53pm
चंद्रोदय 05:10:07am
चंद्रास्त 06:21:23pm
सूर्योदय
लग्न मिथुन 1°23′, 61°23′
सूर्य नक्षत्र मृगशीर्षा
चन्द्र नक्षत्र रोहिणी

पद, चरण
वी रोहिणी 10:02:19am
वु रोहिणी 04:24:02pm
वे मृगशीर्षा 10:47:12pm

यह भी पढ़ें:  कैसा रहेगा आज आपका दिन, जाने राशि के अनुसार (24-04-2020)

आज का दिशा शूल पूर्व

ज्योर्तिविद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + eight =