मोमिनपुर हिंसा का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला पत्रकार गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मोमिनपुर हिंसा से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर और पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने सोशल मीडिया पत्रकार मानब गुहा को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि ऐसे वीडियो से समाज में तनाव और फैल सकता था। बता दें कि मोमिनपुर इलाके में 9 अक्टूबर को दो समुदायों में विवाद हो गया था। लक्ष्मी पूजा के मौके पर दो गुट आमने-सामने आ गए थे। उसी रात बाद में इकबालपुर पुलिस थाने का प्रदर्शनकारियों ने घेराव किया था और जमकर पत्थरबाजी की।

पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके गए, ईंटों से हमला हुआ। दावा तो यहां तक हुआ कि उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर बम फेंके। इस हमले में 9 पुलिसकर्मी जिसमें दो IPS भी शामिल रहे, घायल हुए। IPS सौम्या राय को तो पैर में गंभीर चोटें आई हैं और उनका अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस ने अब तक चार मामले दर्ज किए गए हैं। साथ ही 40 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। कोर्ट ने सभी को सात दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। इन सभी आरोपियों पर मारपीट, प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने जैसे कई गंभीर आरोप लगे हैं। वहीं तनाव के बाद इलाके में धारा-144 लागू कर दिया था। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *