Vlcsnap 2023 01 29 16h33m25s171

घरवालों की मौजूदगी में घर से लाखों रुपये के जेवरातों की चोरी

जलपाईगुड़ी। घरवालों की मौजूदगी में दिन दहाड़े घर से दुस्साहसिक चोरी की घटना से काफी हड़कंप मच गया है। घटना राजगंज ब्लॉक के फाटापुकुर इलाके में हुई है। पूरा पारिवार दोपहर का भोजन करने रसोई में बैठा था। इधर घर के दरवाजे का लॉक नहीं लगाया। मौका पाकर बदमाश चुप चाप घर में घुसे और बेडरूम के अलमारी से सोने के जेवरात लूट कर फरार हो गये।

सनसनीखेज घटना रविवार को राजगंज के फटापुकुर हिंदू स्कूल मोहल्ले में हुई। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक घर के सभी लोग खाना खाने के लिए किचन में गए थे। इसी दौरान बेडरूम में रखी अलमारी से सोने के जेवरात चोरी हो गए। दावा किया गया कि करीब ढाई लाख रुपये के गहने चोरी हो गए है।

घरवालों को शक है कि यह काम किसी परिचित ने किया होगा। नहीं तो दोपहर में घर में घुसने की किसी की हिम्मत कैसे होगी। राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों से जानकारी मिलने के बाद उन्होंने छानबीन शुरू की। पड़ोसियों का दावा है कि उस इलाके में अक्सर छोटी-बड़ी घटनाएं होती रहती हैं। इस नई घटना से एक बार फिर इलाके में दहशत फैल गई है।

यह भी पढ़ें:  लाल किले पर हिंसा के लिए खुफिया विफलता जिम्मेदारः अधीर रंजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *