728d9a0c 68a5 4463 a81a 78bb474f7799

जलपाईगुड़ी: नागेश्वरी चाय बागान का खौफ बना तेंदुआ धराया

Kolkata Hindi News, जलपाईगुड़ी: आखिरकार नागेश्वरी चाय बागान के श्रमिको का दहशत खत्म हुआ। सुबह-सुबह पिंजरे में बंद तेंदुए को देख सभी ने राहत की सांस ली। सुबह होते ही डुआर्स के मेटेली थाना अंतर्गत नागेश्वरी चाय बागान के श्रमिको ने तेंदुए को पिंजरे में कैद पाया। नागेश्वरी चाय बागान से सटे इलाके में इस तेंदुए ने पिछले कुछ दिनों से आतंक मचा रख था।

इलाके में दहशत का माहौल है। आखिरकार, गुरुवार की सुबह बगीचे के सेक्शन 12 और 13 के बीच एक पिंजरे में एक पूर्ण वयस्क तेंदुआ फंस गया था। खबर मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वनकर्मी तेंदुए को वापस जंगल ले गए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

यह भी पढ़ें:  जलपाईगुड़ी : चाय बागान में घूमते नजर आयें गैंडे, सुरक्षा के लिये वनकर्मी हुए मुस्तैद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *