Jalpaiguri. Central Water Commission started Teesta water monitoring work

जलपाईगुड़ी ।। सेंट्रल वाटर कमीशन ने शुरू की तीस्ता जल निगरानी का कार्य

Central Water Commission Tista, जलपाईगुड़ी। मानसून का मौसम शुरू होने वाला है और इसको देखते हुए  सेंट्रल वाटर कमीशन   ने तीस्ता जल के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए 24 घंटे निगरानी की तैयारी शुरू कर दी है। 1 मई से मानसून काल प्रारम्भ हो जाता है। उस समय से  तीस्ता के कर्मचारी तीस्ता जल से संबंधित विभिन्न जानकारी के लिए तीन शिफ्ट में दिन-रात काम कर करेंगे।

तीस्ता जल के बारे में विभिन्न जानकारियां एकत्रित करेंगे। इसके अलावा, कल 2000 क्यूमेक तीस्ता पानी भी छोड़ा गया है। सेंट्रल वाटर कमीशन  के कार्यकर्ता सुधांशु मल्लिक ने कहा कि हम तीस्ता जल से संबंधित विभिन्न जानकारी एकत्र करते हैं। उदाहरण के लिए पानी की मात्रा क्या है?

धारा कैसी है, पानी में कितनी रेत मिली हुई है वगैरह-वगैरह. साथ ही, जब चेतावनी जारी की जाती है तो हम बांग्लादेश को पानी की मात्रा के बारे में सूचित करते हैं। साल भर में दिन में एक बार पानी मापा जाता है। लेकिन मई से मानसून का मौसम आने पर यह काम 24 घंटे किया जाता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *