Jacqueline Fernandez

‘गणपत’ के लिए जैकलीन फर्नांडीज ने किया खास पोस्ट

मुंबई। टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपत जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म का हाल ही ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे देखकर फैंस के साथ इंडस्ट्री के सितारों की भी उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। कई सेलेब्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन्हीं में से एक जैकलीन फर्नांडीज भी हैं। हाल ही में जैकलीन सोशल मीडिया पर फिल्म को सपोर्ट करती नजर आईं।

उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “गणपथ के लिए ऑल द बेस्ट टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन। इस सप्ताहांत 20 अक्टूबर को इसे देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती।” इसमें टाइगर के साथ कृति सेनन भी जमकर एक्शन करती हुई नजर आने वाली हैं।

फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने किया है। यह फिल्म इस शुक्रवार को दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज के लिए तैयार है। इसमें अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर साउथ की दो बड़ी फिल्मों से मुकाबला है।

यह भी पढ़ें:  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर वैश्विक साझेदारी शिखर सम्मेलन 12-14 दिसंबर 2023 पर विशेष

टाइगर नागेश्वर राव और लियो भी इस हफ्ते रिलीज होने जा रही हैं। ऐसे में टिकट खिड़की पर तीनों ही फिल्मों के बीच जबर्दस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। बता दें कि एडवांस बुकिंग में लियो ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। माना जा रहा है कि पहले दिन फिल्म वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का कारोबार करने में सफल रहेगी।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  एक और बॉलीवुड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का हुआ आगाज...! 
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *