इरफान पठान ने की भविष्यवाणी, IPL 2021 में इतने रन बनाएंगे ग्लेन मैक्सवेल

चेन्नई। IPL 2021 : आईपीएल के 14वें सीजन का पहला मैच दिल्ली मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। यह मुकाबला आखिरी गेंद तक चला जिसमें मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी की तरफ इस मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल ने अच्छी पारी खेली. उन्होंने 28 गेंदों में 39 रन बनाए।

मैच के बाद विराट कोहली ने मैक्सवेल को गेम चेंजर बताया और उनकी पारी की भी तारीफ की। पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने भी मैक्सवेल को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया कि इस आईपीएल सीजन में मैक्सवेल कितने रन बनाएंगे।

मुंबई के खिलाफ मैक्सवेल की बल्लेबाजी देखने के बाद इरफान पठान ने ट्वीट किया- मैक्सवेल इस सीजन 400 के आसपास रन बनाएंगे। अबतक खेली सात गेंदों में वह काफी कॉन्फिडेंट लग रहे हैं। इरफान पठान ने यह ट्वीट मैक्सवेल की शुरुआती बैटिंग को देखने के बाद किया था।

बता दें कि मैक्सवेल ने अपनी 39 रन की पारी में 3 चौके और 2 छक्के भी लगाए थे। आरसीबी की जीत में मैक्सवेल का योगदान भी काफी अहम रहा। मैक्सवेल को इस बार नीलामी में आरसीबी ने 14.25 करोड़ रुपए में खरीदा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *