ज्ञान विज्ञान समिति पलामू के तत्वावधान में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

शिव शंकर प्रसाद, पलामू : ज्ञान विज्ञान समिति पलामू के तत्वाधान में लेस्लीगंज के आलमपुर में लेस्लीगंज ज्ञान विज्ञान समिति के अध्यक्ष श्रीमती अनीता देवी की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महिला सम्मेलन में बड़े पैमाने पर महिला और युवा लड़कियों ने शिरकत की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड के अध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद ने कहा कि आज के समय में महिलाओं को अपने हक अधिकार के लिए आगे आना होगा।

अक्सर यह देखा गया है कि जब महिलाएं एकता बंद होकर अपने हक अधिकार के लिए आवाज उठाते हैं तो वह सफल रहती हैं। आज के समय में हमें बच्चियों को बचाना भी हो और सृष्टि को भी बचाना, क्योंकि जब तक बच्चियां नहीं रहेगी तब तक सृष्टि बेजान लगेगा इसलिए ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड सृष्टि बचाने के लिए और बेटी बचाने के लिए एक अभियान का संचालन किया है, जिसे हम पोक बचाओ बेटी बचाओ अभियान के नाम से जानते हैं।

आज हमें संकल्प लेना है कि हम आने वाले समय में बेटियों को भी बचाएंगे और सृष्टि को भी बचाएं हैं ताकि मेरा समाज सुप्रभात बन सके। सम्मेलन में ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य उपाध्यक्ष श्री रामानुज सिंह ने कहा कि महिलाएं समाज के अभिन्न अंग है बावजूद इसके उन्हें उचित सम्मान नहीं मिलता है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम महिलाओं को सम्मान करें और नए समाज की रचना में उनके साथ मिलकर आगे बढ़ें।

कार्यक्रम में ज्ञान विज्ञान समिति के पूर्व सचिव सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि मुझे खुशी होती है जब मुझे अपनी बेटी के नाम से जाना जाता है। आज के समय में महिलाएं अपनी पहचान खुद बना रही है, वह इतिहास लिख रही है मुझे गर्व है मेरी बेटी भी और समाज की बेटी भी अपने-अपने क्षेत्र में इतिहास लिखने का काम कर रही है।

कार्यक्रम में पूर्व सचिव अनिल गिरी ने कहा कि लेस्लीगंज का सौभाग्य है यहां की महिलाएं कृषि कार्य के साथ-साथ देश के किसान के भी हक के लिए आवाज उठा रही है। इसलिए आज हम महिला किसान को भी सम्मान के साथ में देख रहे हैं और अन्नदाता के लिए उनको प्रेरित करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में वर्तमान सचिव अजय कुमार ने कहा कि जब तक समाज में महिला पुरुष एक बनके कार्य नहीं करेंगे तब तक समानता संभव नहीं है। जब तक समानता नहीं होगा तब तक बेहतर समाज नहीं बन सकता है इसीलिए हमें अपने बच्चों को शिक्षा के माध्यम से वैज्ञानिक चेतना को विकसित करने के लिए प्रेरित करना होगा ताकि महिलाएं और बच्चियां अंधविश्वास के मकड़जाल से बाहर निकले और बेहतर समाज बना सकें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं अनीता देवी ने एक सुंदर सा गीत प्रस्तुत कर नारी के चरित्र को उजागर किया।

उन्होंने अपने गीत में कहा, यही को बेटी जनरल वही को दुल्हनिया काहे कईला हो बाबूजी दुरंग ने किया तो इस तरीके से उन्होंने नारी के दशा और दिशा पर अपनी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में निभा कुमारी, रेशमी कुमारी, प्रियांशी कुमारी, सुप्रिया भारती, प्राची कुमारी, विभा कुमारी, सोनी कुमारी, बबली कुमारी, माधुरी कुमारी, आरती कुमारी, निशा कुमारी निशा रानी, संगीता कुमारी, संजना कुमारी, प्रज्ञा कुमारी और सरस्वती कुमारी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए तथा गीत और संगीत के माध्यम से कार्यक्रम को खुशनुमा बनाने का कार्य किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन त्रिवेणी राम के द्वारा किया गया जिसमें नागेंद्र सिंह, जीतू राज ने उन्हें सहयोग प्रदान किया। अंत में हम होंगे कामयाब एक दिन गीत के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *