अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

आज मातृ शक्ति का दिन है जिसे विश्व स्तर पर महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को केंद्र करके पूरे विश्व में विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा महिलाओं का मान सम्मान किया जाता है। इसी क्रम में कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद और अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण एकता परिषद के राष्ट्रीय चेयरमैन व संस्थापक प्रसिद्ध समाजसेवी हृदय नारायण मिश्रा के तत्वाधान में समाज के विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को ‘नारी शक्ति सम्मान पत्र’ देकर सम्मानित किया गया। इन महिलाओं ने कोरोना काल में भी अपने समाज सेवा मूलक कार्यों को जारी रखा था।

सम्मान पत्र पाने वाली महिलाओं के नाम पी.जी. सरस्वती, नीता गुप्ता, अनीता तोमर, एम. शारदामणि देवी, डॉ. उषा रानी राव, डॉ. शीला एस. जै, डॉ. वसुधा पु. कामत, रूपा व्यास है। उल्लेखनीय है कि हिंदी के लिए भारत ही नहीं वरन पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद के संस्थापक चेयरमैन हृदय नारायण मिश्रा हिंदी का सम्मान हो या फिर महिलाओं का सम्मान, सामाजिक या राजनीतिक व्यक्तियों का सम्मान हो या फिर हिंदी के लिए कार्य करने वाले व्यक्तियों या छात्र छात्राओं का सम्मान करने में कभी भी पीछे नहीं रहते पूरे वर्ष भर इनका कार्यक्रम चलता रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *