IMG 20210104 WA0020

अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी हिंदी परिषद ने केशव प्रसाद मौर्या का किया सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी हिंदी परिषद विगत कई वर्षों से पश्चिम बंगाल व अन्य राज्यों में भी मातृभाषा हिंदी व हिन्द के सम्मान के लिये निरन्तर कार्य कर रही है और इसी उद्देश्य को लेकर अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी हिंदी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या के कोलकाता आगमन पर उनसे मुलाकात की।

अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी हिंदी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुनील शुक्ला के साथ, कार्यकारी अध्यक्ष बी०एन० पाठक, संयोजक सन्तोष तिवारी, प्रदेश सचिव राकेश गुप्ता, प्रदीप दुबे व अन्य पदाधिकारियों ने उत्तर-प्रदेश में हिंदी के उत्थान के लिए किए गए कार्यो के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को सम्मानित कर उनसे हिंदी व सामाजिक विषयो पर भी गम्भीरता पूर्वक चर्चा किया।

यह भी पढ़ें:  मेदिनीपुर में सजा औद्योगिक संगोष्ठी का मंच, हर दिल में उठी उन्नति की गूँज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *