संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन पर वोटिंग में भारत नहीं हुआ शामिल, चीन ने भी बनाई दूरी

वाशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने यूक्रेन में शांति बहाली को लेकर लेकर एक प्रस्ताव पारित किया. प्रस्ताव में कहा गया कि रूस से यूक्रेन में युद्ध समाप्त कर अपनी सेनाएं वापस बुलाएं। भारत और चीन इस प्रस्ताव पर वोटिंग प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए। हालांकि यूक्रेन पर लाया गया यह प्रस्ताव 141 वोटों से पारित हुआ। भारत के साथ साथ 32 देश इस प्रस्ताव पर वोटिंग प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए।

193 सदस्यीय आम सभा ने यूक्रेन और उसके समर्थकों की ओर को अपनाया गया। प्रस्ताव का शीर्षक था- ‘यूक्रेन में एक व्यापक, न्यायसंगत और स्थायी शांति’। रूस ने 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन पर आक्रमण किया था। आज इस युद्ध को एक साल पूरे हो रहे हैं। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र की महासभा, सुरक्षा परिषद और मानवाधिकार परिषद में हमले की की बार निंदा की गई।

यूक्रेन की संप्रभुता, स्वतंत्रता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया। भारत इससे पहले यूक्रेन रूस युद्ध पर लाए गए कई प्रस्तावों से दूरी बना चुका है। भारत बार -बार इस बार पर ज़ोर देता है कि यूएन चार्टर, अंतराष्ट्रीय क़ानून, राज्यों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *