Rk Gupt khari khari

कोरोना महामारी में कुछ जिम्मेदारी आम नागरिकों की भी बनती है

राज कुमार गुप्त

कोरोना के इस संक्रमण काल में सिर्फ सरकार के भरोसे बैठे न रह कर बहुत कुछ ऐसी भी चीजें है जो हमलोग स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से या अकेले भी कर सकते हैं। जरूरी नहीं कि इसके लिए आर्थिक रूप से हम सक्षम हो तभी कुछ कर सकते हैं, आप अपना शरीरिक और मानसिक सहयोग भी दे सकते हैं।

कोविड के पहले दौर में सैनिटाइजर, मास्क से लेकर जरूरतमंदों के बीच रोजमर्रा की खाने-पीने की सामग्री भरपूर वितरित की गई थी। परंतु महामारी के इस दूसरे दौर में कोरोना की रफ्तार बढ़ने के साथ इस प्रकार की सेवा संस्थाओं की रफ्तार भी अब कम होती जा रही है।

वैसे भी अब लोगों को खाने-पीने के सामानों की जरूरत उतनी नहीं है, कारण खाने की जुगाड़ तो लोग कही से भी कर लेते हैं परंतु आज ऑक्सीजन और दवा की, समय पर संक्रमित व्यक्ति या परिवार को डॉक्टर या एम्बुलेंस की, संक्रमित परिवार के घर-मकान को सेनेटाइज करवाने में मदद की, संक्रमित परिवार को मास्क, हैंड ग्लोब्स, फेसशील्ड, सेनेटाइजर की जरूरत है। साथ ही गुजर गए लोगों के दाहसंस्कार में सहयोग की आज बहुत ही जरूरत है।

यह भी पढ़ें:  शिक्षक और सड़क दोनों मंजिल तक पहुंचाने के कारगर सेतु

संक्रमित परिवार को कोरोना से संबंधित सभी आपातकालीन सेवाओं का विश्वसनीय स्थानीय नंबर उपलब्ध करवाने में भी सहयोग कर सकते हैं।
स्वस्थ लोगों को टीकाकरण करवाने में भी सहयोग कर सकतें हैं। कम समझदार लोगों को कोरोना की भयावहता को बताये और बचाव का रास्ता भी बताये जितना आपसे संभव हो सके।

आज सबसे बड़ी जरूरत ऑक्सीजन का मिलना है। पास में रुपया रहते हुए भी समय पर नहीं मिल पा रहा है। अतः इस निराशा भरे माहौल के बीच भी आज मध्य हावड़ा में कई महीनों से लगातार जरूरतमंदों को निःशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर देकर अखंड पुण्य का काम “सलाम एजुकेशनल ट्रस्ट” कर रहा है। संस्था के अध्यक्ष खुशनुद अख्तर खान ने बताया कि पिछले एक साल से उनकी संस्था जरूरतमंदो में निःशुल्क ऑक्सीजन गैस उपलब्ध करा रही है। 2020 में इसकी पहल उनके बड़े भाई स्व.अब्दुल सलाम खान ने की थी जो कि दुर्भाग्य से कोरोना से ही कुछ महीने पहले गुजर चुके हैं।

मेरे कहने का मतलब यही है कि पीड़ितों को छोटे-छोटे सहयोग तो अकेले दम पर भी किया जा सकता है और सामाजिक लोग कर भी रहे हैं परंतु ज्यादा सहयोग के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ ही सहयोग करना पड़ेगा। सभी आमजनों से भी अनुरोध है कि इस संक्रमण काल मे ज्यादा से ज्यादा अपने नजदीकी संस्थाओं, क्लबों, मित्रों, रिश्तेदारों से फोन द्वारा संपर्क में रहे। इस महामारी के जंग को हमे मिलजुल कर ही हराना होगा।

यह भी पढ़ें:  आशा विनय सिंह बैस की कलम से : वेलेंटाइन डे

(नोट : इस आलेख में व्यक्त किए गए विचार लेखक के निजी व व्यक्तिगत है। इस आलेख में दी गई सभी सूचनाएं ज्यों की त्यों प्रस्तुत की गई है।)

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  शी-बॉक्स पोर्टल- महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को सुरक्षित व संरक्षित बनाने व महिला कार्यबल विजन 2047 में मील का पत्थर साबित होगा
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *