Police11

बंगाल में बम को गेंद समझ खेलने लगा बच्चा, विस्फोट से हुआ घायल

कोलकाता (Kolkata)। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के उत्तर 24 परगना जिले में रविवार को एक देशी बम विस्फोट में नौ वर्षीय बच्चा घायल हो गया। इस घटना के बाद राज्य में हिंसा को लेकर एक बार फिर बयानबाजी शुरु हो गई है। विपक्षी भाजपा (BJP) और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने एक-दूसरे पर विस्फोटक जमा (explosive deposits) करने का आरोप लगाया है।

घटना के बारे में एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट शहर में हुई। पुलिस ने बताया कि घटना तब हुई जब कक्षा तीन के छात्र यूसुफ मंडल ने घर के पास एक खेत में पड़े देशी बम को गेंद समझ लिया और उससे खेलने लगा। जब वह उससे खेल रहा था तभी उसमें विस्फोट हो गया और यूसूफ घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद लड़के को पहले बशीरहाट के एक अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर उसे कोलकाता के आरजीकर मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद जांच के दौरान पुलिस ने पास में स्थित एक शेड से एक और देशी बम बरामद किया। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें:  बंगाल राशन वितरण भ्रष्टाचार फर्जी कंपनियों के जरिए 55 करोड़ का हेरफेर

इस घटना के बाद राज्य में विपक्षी भाजपा ने सत्तारूढ़ टीएमसी के खिलाफ मोर्ता खोल दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि बशीरहाट की घटना राजनीतिक विरोधियों को आतंकित करने के लिए टीएमसी के गुंडों द्वारा बम को जमा करने का ताजा उदाहरण है। उन्होंने आगे कहा कि हालांकि पंचायत चुनाव खत्म हो गए हैं, लेकिन ‘आतंकवाद का राज कायम है’।

उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त होने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल बारूद के ढेर पर बैठा है। ऐसी घटनाएं गवाही देती हैं कि टीएमसी का अंत करीब है क्योंकि वह लोगों पर भरोसा नहीं कर सकती और तेजी से हथियारों और विस्फोटकों पर निर्भर हो गई है।

वहीं दूसरी ओर, टीएमसी के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने दावा किया कि इस घटना ने राज्य में परेशानी पैदा करने और सत्तारूढ़ दल को बदनाम करने की विपक्ष की योजना को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने शांतिपूर्ण बंगाल को बाधित करने के लिए बम और हथियार जमा कर लिए हैं। वे राज्य को खराब रोशनी में दिखाना चाहते हैं और सत्तारूढ़ टीएमसी को शेष भारत में बदनाम करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें:  बंगाल पुलिस की गाड़ी ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  बंगाल को लेकर पीएम की टिप्पणी पर अभिषेक बनर्जी ने पलटवार किया
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =