IMG 20211126 WA0006

झारखंड के 24 जिलों में राज्य सरकार एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन ने जिला प्रशासन के सहयोग से मनाया संविधान दिवस

रांची। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के निर्देशक ओम प्रकाश पाल ने बताया कि “केएसएसीएफ ने झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन के साथ मिलकर झारखंड राज्य के सभी 24 जिलों के, सरकारी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट में संविधान दिवस समारोह आयोजित किया गया जिसने लगभग 10 लाख बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्‍चों ने सरल और स्थानीय भाषा में संविधान की प्रस्‍तावना का पाठ किया। बच्‍चों को भारतीय संविधान में उल्लिखित अधिकारों, कर्तव्‍यों और उनकी मुख्‍य विशेषताओं से भी अवगत कराया गया।

इस अवसर पर बच्चों ने संविधान में उल्लेखित कर्तव्यों और अधिकारों के पालन की शपथ भी ली। ओमप्रकाश ने बताया कि “संविधान दिवस का कार्यक्रम, कैलाश सत्यार्थी चिल्‍ड्रेन्‍स फाउंडेशन (केएससीएफ) ने राज्य सरकारों, प्रशासन व अपने सहयोगी संगठनों, के साथ मिलकर देशभर के 20 राज्‍यों के 410 से अधिक जिलों में मनाया जिसमे एक करोड़ से अधिक बच्‍चों ने भागीदारी की।

केएससीएफ द्वारा बच्चों के संविधान पाठ के इस कार्यक्रम का आयोजन देश की राजधानी दिल्ली से लेकर राज्य के मुख्यालय और जिला स्तर पर आयोजित किया गया। जिसमें निजी और सरकारी स्कूल, आंगनबाड़ी और चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन, तेजस्विनी क्‍लब, विधिक सेवा प्राधिकरण समेत बाल मित्र ग्राम, बाल मित्र मंडल सहित अन्य कई संस्थानों के बच्चों ने हिस्सा लिया। इसमें बड़े पैमाने पर दूर दराज के अति पिछड़े इलाके में रहने वाले बच्चों से लेकर आदिवासी, वंचित और हाशिए के बच्चे भी शामिल हुए।

भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1949 में 26 नवंबर को संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को स्‍वीकार किया गया, जो 26 जनवरी 1950 से प्रभाव में आया। भारत सरकार आजादी के 75 साल पूरे होने पर साल भर तक अमृत महोत्सव मना रही है। जिसके दौरान इस बार संविधान दिवस को बड़े पैमाने पर मनाया गया। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन ने भी सरकार के साथ मिलकर संविधान दिवस मनाया और इतिहास रचा। संविधान दिवस के अवसर पर किसी भी गैर सरकारी संगठन द्वारा पहली बार इतने अधिक बच्‍चों तक पहुंचा गया।

यह भी पढ़ें:  केजीएफ स्टार यश और कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी के साथ होम्बले की टीम ने की प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी से खास मुलाकात

दूसरी ओर इतने बड़े पैमाने पर दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले हाशिये से लेकर विशेषाधिकार सम्‍पन्‍न बच्‍चों तक को संविधान की प्रस्तावना का पहली बार एक साथ मिल कर पाठ करते देखा गया। कार्यक्रम में बच्चों की ऐतिहासिक भागीदारी पर कैलाश सत्यार्थी चिल्‍ड्रेन्‍स फाउंडेशन के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी शरद चंद्र सिन्‍हा ने कहा, “हमें यह जानकर खुशी हो रही है कि हमारे सहयोग से विभिन्न पृष्ठभूमि के गरीब और हाशिए के बच्चों ने संविधान दिवस पर हमारे संविधान की प्रस्तावना पढ़ी।

निचली कक्षाओं में पढ़ने वाले जो बच्चे खुद नहीं पढ़ सकते थे, उन्हें भी संविधान का पाठ पढ़ाया गया। बच्चों को संविधान में निहित प्रत्येक नागरिक के अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में भी समझाया गया। हमने अपने बच्चों के बीच न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों को स्थापित करने और उन्हें उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक करने के लिए देशभर में यह कार्यक्रम किया। हम दृढ़ता से मानते हैं कि एक न्यायपूर्ण, समान और एकजुट भारत बनाने का एकमात्र तरीका हमारे संविधान में निहित उच्च मूल्यों को शामिल करना है।”

यह भी पढ़ें:  चैत्र नवरात्रि नवमी में करें पान के पत्ते का ये उपाय, नौकरी-कारोबार में मिलेगी अपार सफलता!

कैलाश सत्यार्थी चिल्‍ड्रेन्‍स फाउंडेशन द्वारा संविधान दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य सरकारों के अलावा बड़े पैमाने पर गैरसराकरी संगठनों ने भी हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम पंजाब, हरियाणा, राजस्‍थान, उत्‍तराखंड, बिहार, झारखंड, असम, मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र, हरियाणा, चंडीगढ़, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आयोजित हुए। यह कार्यक्रम बच्चों में संविधान में निहित न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों को स्थापित करने और उन्हें उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया गया।

नई पीढ़ी को इस बात से अवगत कराया गया कि देश की एकता, अखंडता और गरिमा की हर हाल में रक्षा करनी है। श्री सिन्हा ने कहा “हमारा मकसद था देश की भावी पीढ़ी को संविधान की मूल अत्मा से परिचित कराते हुए उन्हें उनके कर्तव्य और अधिकार बताए जाएं। ताकि वे भविष्य में एक बेहतर नागरिक बन सकें। जिस तरह से हमारे कार्यक्रम से बड़े पैमाने पर बच्चे और लोग जुड़े उससे हम कह सकते हैं कि हमारा प्रयास सार्थक रहा।”

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  आंदोलनरत शिक्षकों पर हमले के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + sixteen =