सिलीगुड़ी में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, (न्यूज़ एशिया): सिलीगुड़ी में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है, जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी का आधार पर आबकारी विभाग ने सिलीगुड़ी नगर निगम की 46 नंबर वार्ड नर्मदा बागान इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली शराब जब्त किया है। साथ ही इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार करीब 12 लाख 35 हजार रुपए की शराब नकली शराब बरामद की गई है। शराब की तस्करी में उपयोग की जाने वाली एक चार पहिया वाहन और एक स्कूटी भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम कृष्णा प्रसाद और वरुण कुमार है।  वरुण कुमार बिहार का रहने वाला जबकि कृष्णा प्रसाद सिलीगुड़ी का रहने वाला है।

आबकारी विभाग के अनुसार छापेमार के दौरान 125 लीटर नकली विदेशी स्प्रिट, सिक्किम से तस्करी कर लाई गई 35 लीटर शराब, विदेशी कंपनियों की लगभग 700 महंगी कांच और प्लास्टिक की बोतलें, लेबल और अन्य सामग्री बरामद की गईं है।

Illegal liquor factory busted in Siliguri, two arrested

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार  कृष्णा   के गोदाम में ही यह अवैध धंधा चल रहा था। सिलीगुड़ी शहर में इस प्रकार के अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने से सभी लोग आश्चर्यचकित है। पुलिस के नाक के नीचे ही इस प्रकार फैक्ट्री लंबे समय चल रही थी लेकिन किसी को भनक तक इसकी नहीं थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *