AMIT KUMAR

आईजी अमित कुमार ने 19 वीं वाहिनी किया दौरा, जवानों को साइबर ठगी से बचने की दी हिदायत

किशनगंज, बिहार। शुक्रवार को 19 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज में सीमान्त मुख्यालय,सशस्त्र सीमा बल सिलीगुड़ी के वाहिनी महानिरीक्षक अमित कुमार अपने समवायों के दो दिवसीय निरीक्षण दौरे पर पहुंचे ठाकुरगंज।महानिरीक्षक अमित कुमार के द्वारा सीमा चौकी, आमबाड़ी, गीलाबाड़ी और समवाय कद्दूभिट्टा का निरीक्षण किया गया। समस्त प्रचालन सम्बंधित कार्यों के जांच उपरांत सैनिक सम्मलेन किया गया और सभी जवानों से उनके व्यक्तिगत या सरकारी जो भी परेशानियां है उनके बारे में पूछा गया और उनके निराकरण हेतु उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।

महानिरीक्षक ने सभी जवानों को आजकल होने वाले साइबर ठगी के बारे में सतर्क रहने हेतु आदेशित किया और बताया कि आज के समय में साइबर ठगी के बहुत सारे तरीके हैं। जिनसे सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। निरीक्षण कार्यक्रम के दुसरे दिन डॉग स्क्वायड एवं वाहिनी मुख्यालय ठाकुरगंज का निरीक्षण किया गया। वाहिनी के कमांडेंट मधुकर अमिताभ के द्वारा वाहिनी मुख्यालय में उनका स्वागत किया गया और सम्मान गार्ड ऑफ ऑनर द्वारा सलामी से सम्मान दिया गया।

यह भी पढ़ें:  मंत्री और मध्य हावड़ा के विधायक अरूप राय ने गंगा  किनारे रहने वाले लोगों का लिया हालचाल

इसके बाद द्वारा सभी प्रकार के कार्यों की जाँच की गई और नई जगह के जल्द निर्माण हेतु प्रतिबद्ध रहने का आश्वासन दिया। इसके बाद सैनिक सम्मलेन के द्वारा समस्त कार्मिकों से बातचीत करते हुए कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की और मार्गदर्शन किया गया। समस्त जवानों को साइबर ठगी से बचने की हिदायत दी इसके उपरांत वाहिनी मे जवानों के साथ खाना खाकर जवानों मनोबल एवं उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *