पुखराज रत्न नहीं पहन सकते तो धारण कीजिए सुनहला, खुल सकता है भाग्य!

इस को धारण करने से धन-सपंदा में वृद्धि होने की है मान्यता

वाराणसी। मनुष्य को रत्नों का चुनाव बहुत ही सावधानी से करना चाहिए। रत्न केवल शोभा बढ़ाने का साधन नहीं है बल्कि उनमें अलौलिक शक्ति का समावेश है। साथ ही रत्नों में मानव जीवन को सुखमय, उल्लासपूर्ण बनाने की अप्रतिम क्षमता भी है। आज हम बात करने जा रहे हैं ऐसे उपरत्न के बारे में जिसका संबंध गुरु बृहस्पति से है और जिसका नाम है सुनहला।

दरअसल आप लोगों ने पुखराज का नाम तो सुना ही होगा, लेकिन पुखराज का उपरत्न भी होता है, जिसको सुनहला करते हैं। सुनहला पुखराज की तुलना में काफी सस्ता आता है और यह बाजार में आसानी से मिल भी जाता है।

इसे धारण करने से समाज में मनुष्य के मान-सम्मान में वृद्धि होती है। साथ ही व्यक्ति की धन संबंधी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं सुनहला धारण करने की सही विधि और किन राशि वालों के लिए हैं यह अनुकूल।

जानिए कैसा होता है सुनहला : सुनहला रत्न दिखने में पुखराज की तरह होता है। यह पुखराज का उपरत्न भी माना जाता है। इसे धारण करने से समाज में मनुष्य के मान-सम्मान में वृद्धि होती है। साथ ही व्यक्ति की धन संबंधी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। अगर आपके व्यापार में लगातार नुकसान हो रहा है तो ज्योतिष की सलाह पर आप इस रत्न को धारण कर सकते हैं।

पीले रंग का यह सुनहला रत्न करियर और व्यापार में लाभ देता है। जो लोग सुनहला रत्न धारण करते हैं, उन पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। साथ ही यह रत्न व्यक्ति को अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करता है।

सुनहला धारण करने के फायदे : अगर आपके व्यापार में लगातार नुकसान हो रहा है तो आप इस रत्न को धारण कर सकते हैं। पीले रंग का यह सुनहला रत्न करियर और व्यापार में लाभ देता है। जो लोग सुनहला रत्न धारण करते हैं, उन पर गुरु बृहस्पति की कृपा सदैव बनी रहती है। साथ ही यह रत्न व्यक्ति को अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करता है।

यह ग्रह इंसान को सात्विक बनाता है। ज्योतिष के अनुसार, यह रत्न ज्ञान से संबंधित होता है इसलिए विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां करने वाले लोगों के लिए भी सुनहला धारण करना फायदेमंद रहता है। इस रत्न को धारण करने से व्यक्ति स्वयं की सूझबूझ से निर्णय लेकर आर्थिक तंगी से निकलने में सक्षम रहता है।

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *