Summer

बंगाल में बारिश थमने से चढ़ने लगा पारा

कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य की अन्य हिस्सों में एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश नहीं हुई है जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी शुरु हो गई है।

अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से गुरुवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक क्रमशः 29.4 डिग्री सेल्सियस और 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा सहित राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहने वाला है। हालांकि आसमान में बादल छाए हुए हैं और सारा दिन रह-रहकर बारिश होने के आसार हैं।

उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी दिन भर बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। उत्तर बंगाल के इलाके में मौसम बिल्कुल सामान्य है।

यह भी पढ़ें:  मालदा : लगातार बारिश से फसल डूबा, जल निकासी नहीं होने से किसानों की बढ़ी परेशानी

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − two =