यदि दांतो के कीड़े से है परेशान, तो जरूर अपनाएं यह उपाय

सफेद और सुंदर दाँतो से चेहरा आकर्षक तथा दमकता हुआ लगता है। दाँतो में कीड़े लगने की समस्या पुरुष और महिलाएं दोनो में देखी जाती है लेकिन ज्यादातर यह समस्या बच्चो में देखने को मिलती है। वैसे तो कई कारणों से दाँतो में कीड़े लग जाते है लेकिन मुख्य कारण दाँतो की ठीक से सफाई न करना और गलत खान पान होता है इसलिए दाँतो की हिफाज़त करना बहुत जरूरी होता है।

हमेशा खाना खाने के बाद दाँतो की सफाई अवश्य करें। इस रोग में दाँतो का तेज दर्द काफी पीड़ादायक होता है तथा मसूड़े भी सूज जाते है। शरीर के बाकी अंगों की तरह दांतो का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है।

दांतो में कीड़े लग जाने पर वह देखने मे बिल्कुल अच्छे नही लगते। अगर आपको भी ये समस्या है तो एक बर्तन में हल्दी,नामक और सरसों के तेल को अच्छे से मिला लीजिए और फिर दांतो पर इस मिश्रण से ब्रश कीजिए। ऐसा रोजाना करने से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है और दांत दर्द की समस्या भी जड़ से खत्म हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *