Screenshot 2023 08 20 17 18 42 93 439a3fec0400f8974d35eed09a31f914

लद्दाख हादसे में जान गंवाने वाले जवानों की शिनाख्त

श्रीनगर। सेना ने रविवार को उन नौ सैनिकों की पहचान की है जो शनिवार को लद्दाख में एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से अपनी जान गंवा बैठे।आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक हादसे में मृत जवानों की पहचान नायब सूबेदार रमेश लाल, हवलदार महेंद्र सिंह, हवलदार विजय कुमार, नायक एन चंद्र शेखर, नायक तेजपाल, ग्रेनेडर मन मोहन, ग्रेनेडर अंकित, ग्रेनेडर तरणदीप सिंह और ग्रेनेडर भोइट वैभव के रूप में हुई है। इस बीच जनरल ऑफिसर कमांडिंग फायर एंड फ्यूरी क्रॉप ने लद्दाख हादसे में अपनी जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने शोक संदेश में कहा, “लद्दाख में सड़क हादसे में सेना के जवानों की जान जाने से बेहद दुखी हूं। राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान और निस्वार्थ सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना।”

यह भी पढ़ें:  स्टालिन की DMK सरकार ने बजट में रुपये चिन्ह को हटाया

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मृत सैनिकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा, “लद्दाख में दुखद सड़क दुर्घटना से बहुत दुखी हूं।” हादसा शनिवार को लद्दाख में लेह जिले के क्यारी शहर से सात किलोमीटर दूर उस समय हुआ , जब सेना के तीन वाहनों का एक छोटा काफिला इलाके में जा रहा था और इसी दौरान एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में नौ सैनिकों की मौत हो गयी।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  होली से पहले फूटा महंगाई का बम: कितने बढे घरेलू रसोई गैस और वाणिज्यिक सिलेंडर के दाम, यहां पढ़ें
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  विशेषज्ञों ने बताया, भारत में अब तक देखे गए म्यूटेंट पर कितने असरदार हैं हमारे टीके
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 10 =