Images 2021 11 04T170407.998

ICC Ranking : बुमराह ने टी20 रैंकिंग में 10 पायदान की छलांग लगायी

दुबई। भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की पुरुष टी20 रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में एक स्थान ऊपर 23वें नंबर पर पहुंच गये जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 10 पायदान की छलांग लगाकर 24वां स्थान हासिल कर लिया है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम लगातार दो अर्धशतक जमाने के कारण ताजा बल्लेबाजी सूची में इंग्लैंड के डेविड मलान की जगह नंबर एक बल्लेबाज बन गये हैं। वह वनडे में भी नंबर एक बल्लेबाज हैं। इंग्लैंड के खिलाड़ियों का टी20 विश्व कप में प्रदर्शन का असर रैंकिंग में भी देखने को मिला।

जोस बटलर आठ पायदान ऊपर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ नौवीं रैकिंग पर पहुंच गये जबकि जैसन राय पांच पायदान चढ़कर 14वें स्थान पर काबिज हो गये हैं। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ तीन-तीन विकेट लेने के कारण श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा अपने करियर में पहली बार गेंदबाजों की सूची में नंबर एक पर काबिज हुए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी की जगह ली है जो अप्रैल से शीर्ष पर काबिज थे।

यह भी पढ़ें:  कॉमनवेल्थ डे पर SAI कोलकाता में ‘Fit India Sundays on Cycle’ का आयोजन

गेंदबाजों की सूची में शीर्ष चार स्थानों पर कलाई के स्पिनर काबिज हैं। हसरंगा और शम्सी के बाद इंग्लैंड के आदिल राशिद और अफगानिस्तान के राशिद खान का नंबर आता है। तेज गेंदबाजों में दक्षिण अफ्रीका के एनरिच नोर्किया 18 पायदान की छलांग लगाकर सातवें स्थान पर पहुंच गये हैं। आलराउंडरों की सूची में अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के समान 271 रेटिंग अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गये हैं। हसरंगा इस सूची में चौथे स्थान पर हैं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  IPL 2026 में CSK को बड़ा झटका, युवा सनसनी आयुष म्हात्रे शेष सीजन से हुए बाहर
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  श्रीजा अकुला ने पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब हासिल किया
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − sixteen =