IMG 20210515

टी20 विश्व कप में टीमों की संख्या 20 करने पर विचार कर रहा आईसीसी

नई दिल्ली। ICC T20 World Cup : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) कथित तौर पर टी20 विश्व कप का विस्तार कर इसमें हिस्सा लेने वाली टीमों की संख्या 20 करने पर विचार कर रहा है। अभी 16 टीमें इस वैश्विक आयोजन में हिस्सा लेती हैं। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार 2021 का टूर्नामेंट, जो वर्तमान में भारत में होने वाला है, टीमों की संख्या के लिहाज से अपरिवर्तित रहेगा। आईसीसी 2024 संस्करण से टीमों की संख्या 20 कर सकता है।

इसके अतिरिक्त, आईसीसी द्वारा 50 ओवर के विश्व कप में भाग लेने वाली टीमों की संख्या के विस्तार की संभावना पर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। 2019 में विश्व कप को 14 से घटाकर 10 टीमों में कर दिया गया था। हालांकि, अब 14 टीमों को वापस पाने की बात चल रही है।

टी20 विश्व कप अक्टूबर-नवंबर में आयोजित होने वाला है, लेकिन भारत में कोविड -19 की घातक दूसरी लहर के कारण टूर्नामेंट की मेजबानी करने को लेकर अनिश्चितता का माहौल है।

यह भी पढ़ें:  भारतीय महिलाओं ने बनायी 2-0 की अपराजेय बढ़त

महामारी ने पिछले सप्ताह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया था। संयुक्त अरब अमीरात को विश्व कप के लिए स्टैंडबाय वेन्यू के रूप में रखा गया है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  देश में 24 घंटे में कोरोना 21566 नए मामले आये सामने, बंगाल में कोरोना के नए मामले बढ़े
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + seventeen =