cv ananda-bose

राजभवन में दीदीगिरी बर्दाश्त नहीं करूंगा : राज्यपाल

Kolkata Hindi News, कोलकाता। राजभवन में छेड़छाड़ के आरोप को लेकर राज्य सरकार और राज्यपाल के बीच टकराव बढ़ गया है। सोमवार को राज्य के संविधानिक प्रमुख सी.वी. आनंद बोस ने राज्य के प्रशासनिक प्रमुख पर घिनौनी राजनीति करने का आरोप लगाया।

उन्होंने साफ कर दिया कि वह राजभवन में ”दीदीगीरी” बर्दाश्त नहीं करेंगे। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को राजभवन की एक अस्थायी महिला कर्मी ने राज्यपाल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। दावा किया कि गवर्नर बोस ने उनके साथ दो बार छेड़छाड़ की।

उन्होंने हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई। हालांकि, सी.वी. आनंद बोस ने आरोपों को खारिज करते हुए घटना को राजनीतिक साजिश करार दिया।

इसके बाद राजभवन की ओर से एक बयान जारी किया गया और मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य को राजभवन में प्रवेश करने से रोक दिया गया। यहां तक कि पुलिस को भी राजभवन में प्रवेश करने से रोक दिया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *