हावड़ा स्वामी विवेकानंद संघ ने सामाजिक कार्यों द्वारा मनाया स्वामी जी की जयंती

हावड़ा। हावड़ा के फॉरसर रोड में स्वामी विवेकानंद जी की 161वीं जयंती के उपलक्ष्य मे “हावड़ा स्वामी विवेकानंद संघ” के तरफ 150 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी प्रदान किया गया। कार्यक्रम मे उपस्थित थे 29 नंबर वार्ड के पूर्व पार्षद शैलेश राय, मानव जायसवाल, राकेश सिंह राणा, विवेक शुक्ला, संजीव पांडेय, अजय तिवारी, संजय पांडेय, मुन्ना सिंह, उमेश यादव संस्था की महिला अध्यक्षा प्रियंका तिवारी, सुजाता पांडेय, आयुष पांडेय तथा अन्य लोग।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का अंग वस्त्र देकर सम्मान किया गया है। उल्लेखनीय है कि “हावड़ा स्वामी विवेकानंद संघ” की ओर से प्रतिवर्ष स्वामी जी की जयंती पर इस तरह का सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भी सक्रिय भागीदारी रही।

संस्था के अध्यक्ष अंकित पांडेय ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी का मंत्र – उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाए, जो उन्होंने हर भारतीय युवाओं को दिया था और हमलोगो को भी इस पर अमल करते हुए स्वामी जी के बताए रास्ते पर ही चलना होगा। कार्यक्रम का सफल संचालन संजय पांडेय ने किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *