IMG 20240428 WA0198

हावड़ा : सारथी फाउंडेशन ने 60 छात्र-छात्राओं को प्रदान किया सहायक पाठ्य सामग्री

हावड़ा। सारथी फाउंडेशन (ट्रस्ट)/সারথী ফাউন্ডেশন (ট্রাস্ট)/Sarthi Foundation (Trust) के तीसरे वर्ष के पांचवे कार्यक्रम में संस्था के सदस्य प्रशांत कुमार बनर्जी के सौजन्य से 60 छात्र-छात्राओं को कक्षा अनुसार छोटी/बड़ी कॉपी, डायरी, 4p./5p. पेंसिल, 5p.पेन, स्केल, इरेजर, वाटर बोतल तथा चॉकलेट प्रदान की गई।

उल्लेखनीय है कि पिछले तीन महीनों में संस्था द्वारा कुल 75 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग साथ में कॉपी, कलम इत्यादि दिए गए हैं तथा 9 मार्च को 24 और फिर 21 अप्रैल को 21 वृद्ध व वृद्धाओं को दैनिक जरूरत की सामग्री प्रदान की गई थी।

आज के इस कार्यक्रम में प्रशांत कुमार बनर्जी, नारायण प्रसाद गुप्ता, रजनी शेखर, कावेरी घोष, मधु गुप्ता, लता गुप्ता, अंकित कुमार, अभिजीत कुमार, ऋषि राज, देवांश तथा राज कुमार गुप्त उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि संस्था अपने सदस्यों के माध्यम से उनके परिवार के लोगों के जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ पर अथवा अपनो के पुण्यतिथि पर अनाथालय में रह रहे बच्चों, झुग्गी/बस्ती में रह रहे बच्चों, वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों, गरीबों के बीच खाना-पानी देना, रोजमर्रा की चीजों का उपहार, पाठ्य सामग्री, स्कूल बैग, बच्चों को पसंदीदा चॉकलेट, बिस्किट, कपड़े वगैरह देने का कार्य करती है। ज्ञातव्य है कि सारथी फाउंडेशन (ट्रस्ट) की मीडिया पार्टनर कोलकाता हिंदी न्यूज डॉट कॉम kolkatahindinews.com है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =