हावड़ा : सारथी फाउंडेशन ने 21 बच्चों को सहायक पाठ्य सामग्री प्रदान किया

हावड़ा। सारथी फाउंडेशन अपने सीमित संसाधनों के बल पर लगातार असहाय लोगों की सेवा करता आ रहा है। आज इसी कड़ी में संस्था के सदस्य अरुण कुमार गुप्ता ने अपने स्व. पिताजी एवं स्व. माता जी याद में 14 जनवरी 2023 शनिवार शाम 6:00 बजे संस्था के कार्यालय में 21 बच्चों को सहायक पाठ्य सामग्री शादी बिस्कुट व केक सारथी फाउंडेशन के माध्यम से प्रदान किया। सभी बच्चे और उनके अभिभावक इस छोटी सी भेंट को पाकर काफी खुश नजर आए।

इस कार्यक्रम में संस्था की ओर से अरुण गुप्ता, पूनम गुप्ता, मधु गुप्ता, लता गुप्ता, स्वीटी गुप्ता, असीमा मंडल, कुमकुम नायक, युवराज, अर्पित, देवांश और राज कुमार गुप्त का सक्रिय योगदान रहा। उल्लेखनीय है कि संस्था अपने सदस्यों के सहयोग से उनके परिवार के लोगों के जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ अथवा अपनो के पुण्यतिथि पर अनाथालय में रह रहे बच्चों।

झुग्गी/बस्ती में रह रहे बच्चों, वृद्धआश्रम में रह रहे बुजुर्गों, गरीबों, भिक्षुओं के बीच खाना-पानी देना, रोजमर्रा की चीजों का उपहार, सहायक पाठ्य सामग्री, बच्चों को पसंदीदा केक, बिस्किट, चॉकलेट, मिठाई वगैरह देने का कार्य करती आ रही है। ज्ञातव्य हो कि सारथी फाउंडेशन की मीडिया पार्टनर कोलकाता हिंदी न्यूज डॉट कॉम kolkatahindinews.com है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *