Howrah news : हावड़ा नगर निगम में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, मंत्री अरुप राय ने पौधरोपण किया

उमेश तिवारी। Kolkata Desk : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हावड़ा नगर निगम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित निगम प्रशासक के चेयरमैन व सहकारिता मंत्री अरुप राय ने कहा कि पर्यावरण का सबसे बड़ा दुश्मन पॉलीथिन है। इसका प्रयोग बंद करना होगा क्योंकि पॉलीथिन के कारण नाला जाम हो जाता है। और यही जलजमाव का मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि इसके लिए आम जनता को जागरूक होना होगा। उन्होंने इस मौके पर निगम परिसर में पौधरोपण भी किया। उन्होंने पौधरोपण पर जोर दिया।

हावड़ा नगर निगम परिसर में प्रतीकात्मक रूप से एक नाला बनाया गया था, जिसमें पॉलीथिन फेंक कर यह दिखाया गया कि कैसे पॉलीथिन नालों को जाम कर देता है। इसके पश्चात सफाईकर्मियों ने आकर नाले को साफ किया। कार्यक्रम में मौजूद निगम आयुक्त धवल जैन, हावड़ा जिला तृणमूल के अध्यक्ष भास्कर भट्टचार्य व बाली के विधायक डॉ. राणा चटर्जी ने भी पौधरोपण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *