Howrah news : एकता सेवा शक्ति का लॉक डाउन के रात्रि भोजन रथ का चतुर्थ दिवस

Kolkata Desk : सामाजिक संस्था एकता सेवा शक्ति पश्चिम बंगाल में लॉक डाउन की अवधि बढ़ने के बाद से ही जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण के कार्य में जुटी हुई है। संस्था के सभी सदस्यों के निस्वार्थ प्रयास से आज इस भोजन रथ का चर्तुथ दिवस भी सफल रहा।

एकता सेवा शक्ति न सिर्फ रात्रि के भोजन का प्रबंध करती है बल्कि साथ ही यह सुनिश्चित भी करती है की एक ही तरह का खाना बार बार न परोसकर अलग अलग ज़ायके के खाने परोसते हुए सेवा कार्य किया जाए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज खाने में बनाया गया वेजिटेबल पोहा और साथ में आम, टमाटर और धनिये पत्ते की खट्टी मीठी चटनी।

भोजन रथ के साथ गए सभी सदस्यों का कहना था की लोगों को यह व्यंजन बहुत पसंद आया और सभी ने इसे बहुत चाव से खाया। और उनकी खुशी देखकर सारा परिश्रम मानो सुकून में बदल गया। एकता सेवा शक्ति का यही लक्ष्य है कि हम सब साथ एक शक्ति बनकर कार्य करें और समाज में सेवा भाव का उदाहरण बनें।

संस्था के सक्रिय सदस्य हैं – विक्की यादव शौर्य (अध्यक्ष), ऋषिकेश पांडेय, अन्नु नेवटिया, अमित मिश्रा, विवेक साव, कुणाल सोनकर, शुभम श्रीवास्तव, किशन गुप्ता, पिंकी पांडेय, वैशाली भट्टाचार्य, मोनू वर्मा, रोहित वर्मा, अमित वर्मा, सूरज साव, अंकित सुमन उर्फ (आशुतोष), नीरज वर्मा व सभी कार्यकर्तागण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *