Howrah news : एकता सेवा शक्ति का लॉक डाउन के रात्रि भोजन रथ ने पूरे किये छह दिन

Kolkata Desk : सामाजिक संस्था एकता सेवा शक्ति लॉक डाउन से प्रभावित जरूरतमंदों को निरंतर भोजन सेवा प्रदान कर रही है। इस भोजन रथ ने छह दिनों का सफर सफलतापूर्ण तय किया। शनिवार के खाने में परोसी गई गरमा-गर्म खिचड़ी। संगठन के सदस्यों का कहना है की उनके काम से अब लोग उन्हें पहचानने लगे हैं और सहयोग भी करने लगे हैं। यही इस बात का प्रमाण है की अच्छे कार्य में साथ अपने आप ही मिल जाता है बस हमें एक कदम आगे बढ़ाना होता है।

संस्था के सदस्यों ने यह भी बताया की अगर लोगों से सहयोग मिला तो पके भोजन के साथ ही सुखी सामग्री भी बांटने का विचार किया जाएगा। संस्था के सक्रिय सदस्य हैं – विक्की यादव शौर्य (अध्यक्ष), ऋषिकेश पाण्डेय, अन्नु नेवटिया, विवेक साव, शुभम श्रीवास्तव, अंकित, सुमन(आशुतोष), वैशाली भट्टाचार्य, किशन गुप्ता, अमित वर्मा, मोनू, पिंकी पांडेय। सहयोगी साथीगण- अमित मिश्रा, कुणाल सोनकर, नीरज वर्मा, रोहित वर्मा, प्रेम सोनकर व अनेकों युवा साथी व कार्यकर्ताबंधु।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *