हावड़ा : एक पहल संस्था का होली मिलन कार्यक्रम संपन्न

हावड़ा। सामाजिक संस्था एक पहल द्वारा आज होली मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम दक्षिण हावड़ा के काजीपाड़ा स्थित शांति विद्यालय में मनाया। होली मिलन अपने आप में अपूर्व था क्योंकि संस्था ने इस कार्यक्रम में विद्यालय के तकरीबन 200 बच्चों को होली की पिचकारी, रंग, गुलाल आदि सामग्रियों का वितरण किया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित रहे समाजसेवी जयंत गुप्ता, अजीत दुबे, रामानुज सिंह, वेद प्रकाश तिवारी, सुनीता नाहटा, अंजनी राय, पंकज राय, नेहा रजक, राजेश सिंह आदि। संस्था के सदस्यों में मृत्युंजय मिश्रा, मनोज तिवारी, अवध बिहारी गुप्ता उपस्थित रहे।

संस्था के अध्यक्ष आनंद तिवारी ने संस्था के विभिन्न कार्यक्रमों के विषय में बताते हुए सबका स्वागत किया। संस्था के चेयरमैन चंद्रदेव चौधरी ने अंत में धन्यवाद ज्ञापन कर सबका अभिवादन किया। मंच का सफल संचालन संस्था के सचिव संतोष कुमार तिवारी ने किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *