#Howrah: अंधकार पर प्रकाश, अन्याय पर न्याय का प्रतीक है दीपावली : अरुप राय

उमेश तिवारी, हावड़ा : वार्ड 29 के राउंड टैंक लेन में अशोक एथलेटिक क्लब के काली पूजा का उद्घाटन राज्य के सहकारिता मंत्री अरुप राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि दीपावली न सिर्फ प्रकाश का पर्व है बल्कि यह अन्याय का न्याय पर विजय का प्रतीक है। उन्होंने संस्था द्वारा किये जा रहे कई सामाजिक कार्यों का भी प्रशंसा की। उन्होंने कोरोना नियमों को मानकर पूजा अर्चना करने की अपील की। संस्था द्वारा पूजा का 77वां वर्ष है। मंडप का निर्माण क्लब के सदस्यों द्वारा किया गया।

मंडप के सामने देवो के देव महादेव विराजमान हैं। कोरोना रूपी दानव से मुक्ति के लिए मां की प्रार्थना को दर्शाता पूजा मंडप अनायास ही लोगों को आकर्षित कर रही है। संस्था के सचिव राजन सिंह ने बताया कि पूजा पंडाल के निर्माण में 16 दिन लगा है। चुड़ी, छोटे-छोटे कांच, थर्माकोल का हाथ व चरण सहित कई हस्तनिर्मित वस्तुओं से पंडाल का निर्माण किया गया है।

इस मौके पर हावड़ा जिला तृणमूल कांग्रेस के चेयरमैन लगनदेव सिंह, विक्रम चौधरी, शिक्षक ए.के. राय, मानव जायसवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपाल सिंह, मंजीत सिंह, लिली सिंह, पंकज सिंह, सूरज राय, अमन सिंह, दीपक सिंह, राहुल सिंह व विष्णु सहित संस्था के सभी सदस्यों ने महती भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *