हावड़ा, नेताजी सुभाष रोड से निकली 221 निशानों की शोभा यात्रा

उमेश तिवारी, हावड़ा : नेताजी सुभाष रोड से अनिल बाठियाँ के नेतृत्व में घुसड़ी धाम के लिए 221 निशानों की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। यह शोभा यात्रा घुसड़ी धाम श्री श्याम मंदिर तक निकाली गयी। गाजे बाजे के साथ निकली यह शोभा यात्रा संस्था द्वारा निकाली गयी चतुर्थ शोभा यात्रा थी। अनिल बाठियाँ ने बताया कि उनके द्वारा पिछले चार वर्षों से इस शोभा यात्रा का आयोजन किया जाता रहा है। इस शोभा यात्रा में घोड़े, रथ पर झाँकियाँ निकाली गयी थी।

नेताजी सुभाष रोड, जी. टी. रोड, होते हुए यह शोभा यात्रा घुसड़ीधाम पंहुची। रंग ग़ुलाल खेलते हुए, हाथों में श्याम बाबा का निशान लिए हुए भक्त बाबा के दरबार में पहुंचे। इससे पहले मध्य हावड़ा से तृणमूल उम्मीदवार अरुप रॉय भी मौके पर पहुंचे। इस मौके पर राकेश लुनिया, संतोष सिंह, विमल शर्मा, मदन शर्मा, मुकेश अग्रवाल, बंटी सुराणा, हेमंत सिंह, अनिल शर्मा, अरविंद शर्मा, पप्पू भाई और कुशल पाण्डेय सहित 300 से ज्यादा श्रद्धांलुओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *