मूलांक 5 के लिए कैसा रहेगा साल, अंक ज्योतिष भविष्यफल 2024

वाराणसी। मूलांक 5 के स्वामी बुध महाराज हैं। बुध की कृपा से मूलांक 5 के लोग हाजिर जवाब, सामाजिक और तेज बुद्धि वाले होते हैं। इस साल आपको जरूरत से ज्यादा प्रैक्टिकल होने से बचना होगा और केवल अपना फायदा होने से बचाएंगे, तभी आपका कोई साथ देगा और अच्छी सलाह देगा। स्वार्थी होना कुछ हद तक ही ठीक है, इसलिए दूसरों के बारे में भी सोचें। आपको इस साल अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करने से बहुत सारा फायदा मिलेगा।

आपके शुभचिंतक आपका साथ देंगे और आपका कोई विशेष खास आपको उचित मार्गदर्शन भी देगा, जिससे आपको करियर में अच्छी राह मिलेगी लेकिन आप जिनसे सलाह ले रहे हैं, उनका आभार व्यक्त करना ना भूलें। नौकरी को लेकर आपको सतर्क रहना होगा। पल-पल आपके काम को परखा जाएगा और आपके विरोधी भी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। साल के अंतिम महीनों में आपके करियर में जबरदस्त सफलता आएगी और आपको उतार-चढ़ाव से बाहर निकलने का मौका मिलेगा।

व्यापारी वर्ग के लिए यह साल अच्छा है लेकिन साल के मध्य में अपने किसी कर्मचारी के साथ कुछ गलत करने से बचें, नहीं तो कानूनी मामले में फंसने का योग बनेगा। आर्थिक रूप से देखें तो आपकी निर्णय लेने की क्षमता ही आपको सही और गलत रास्तों पर लेकर जाएगी। आप अपने दिमाग का सही और बुद्धि का इस्तेमाल करेंगे और मेहनत करेंगे तो उससे आपकी आर्थिक स्थिति में उन्नति देखनी को मिलेगी। आपको पहले किए गए निवेश का फायदा मिलेगा और आपका अटका हुआ पैसा भी इस वर्ष आपको वापस भी मिल सकता है। सेहत की बात करें तो इस वर्ष आप किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आएंगे, ऐसा कहना मुश्किल है, बस हल्की-फुल्की समस्याओं से बचने की कोशिश करें और किसी भी समस्या को हल्के में ना लें।

वाहन सावधानी से चलाएं और उचित रफ्तार पर चलाएं ताकि दुर्घटना होने से बचा जा सके। प्रेम संबंधों में अलगाव की स्थिति हो सकती है। आपको अपने रिश्ते को संभालना होगा। साल के मध्य में पत्नी की सेहत बिगड़ सकती है, उनका साथ दें और उनके साथ रहें। गृहस्थ जीवन में कुछ ऐसी गांठे पड़ी हुई हैं, जिन्हें खोलना अब जरूरी होगा। आपस में बातचीत से आप चीजों को संभाल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ मतभेद के बाद भी शांति का माहौल रह सकता है। इस साल आपको किसी प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है और आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है।
उपाय : आपको भगवान विष्णु जी की पूजा करनी चाहिए।

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री

ज्योर्तिविद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *