हुगली : गंगा घाट पर जले दीप

हुगली : नेहरू युवा केंद्र नमामि गंगे हुगली द्वारा गंगा उत्सव के अवसर पर गंगा घाट पर दीप जलाकर उत्सव का शुभारंभ किया गया। नेहरू युवा केंद्र, नमामि गंगे परियोजना हुगली वेस्ट बंगाल जिला परियोजना अधिकारी रीमा सामंत के नेतृत्व में और गंगा दूतों के सहयोग से लगभग 350 ग्रामीणों ने गंगा नदी पर अपने विचार लिखे और उसको फेसबुक पर अपलोड किया।

शाम को घाट पर ही भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। नमामि गंगे परियोजना गंगा उत्सव के बारे रीमा सामंत जिला परियोजना अधिकारी द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में गंगा ग्राम के गंगा दूत, महिला मंडल ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया साथ ही इस गंगा उत्सव के महा उत्सव में भी अपनी सक्रियता दिखाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *