होली का त्योहार 25 मार्च सोमवार को

फाल्गुन रात्रि पूर्णिमा व्रत 24 मार्च रविवार को
फाल्गुन दिवा पूर्णिमा व्रत 25 मार्च सोमवार को
जाने होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

वाराणसी। होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है इस विषय में ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री ने बताया की होली के पर्व से आठ दिन पहले होलाष्टक प्रारम्भ होते हैं इस वर्ष 17 मार्च रविवार से होलाष्टक शुरू हुए थे और 25 मार्च सोमवार को समाप्त होंगे। होलाष्टक के दिनों में रुद्राभिषेक, नवग्रह शांति अनुष्ठान तो आप इस समय करा सकते हैं परन्तु कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह, ग्रह प्रवेश, मुंडन आदि वर्जित हैं।

इस वर्ष होली का पर्व 25 मार्च सोमवार को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि का आरंभ 24 मार्च रविवार सुबह 09 बजकर 56 मिनट पर होगा एवं पूर्णिमा तिथि समाप्त 25 मार्च सोमवार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर होगी। फाल्गुन रात्रि पूर्णिमा व्रत 24 मार्च रविवार को और फाल्गुन दिवा पूर्णिमा व्रत 25 मार्च सोमवार को है। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 24 मार्च रविवार को है जिसका समय रात्रि 11 बजकर 14 मिनट से लेकर रात्रि 11 बजकर बजकर 59 मिनट तक रहेगा। होलिका दहन ज्यादातर उत्तर प्रदेश, बिहार आदि प्रदेशों में किया जाता है।

होली एक सामाजिक त्योहार है जो हिन्दू धर्म में विशेष स्थान रखता है। होली का त्योहार पूरे भारत में बड़े उत्साह से मनाया जाता है। होली का त्योहार अपने उद्भवकाल से ही जहां हास-परिहास एवं मनुष्य की आसुरी वृत्तियों के दहन-विरचेन का त्योहार रहा है। वहीं यह त्योहार प्रत्येक युग परिस्थितियों में सांस्कृतिक परम्पराओं से तालमेल बैठाते हुए सामाजिक समरसता, जातिगत सौहार्द और धार्मिक सद्भावना को प्रोत्साहित करने का भी लोकपर्व रहा है जो सभी के जीवन में वास्तविक रंग और आनंद लाता है। रंगों के माध्यम से सभी के बीच की दूरीयाँ मिट जाती है इस दिन सभी धर्म और सम्प्रदाय के लोग आपसी भेदभाव मिटाकर एक दुसरे को रंग लगाकर होली के त्योहार को मनाते हैं।

महंत रोहित शास्त्री ने भी बताया की होली रंगो का त्यौहार है पर आज के इस आधुनिक युग के समय में रासायिनक रंगों ने प्राकृतिक रंगों का स्थान ले लिया है जो की शरीर की त्वचा के लिए हानिकारक होते हैं इसलिए इसे सावधानी से मनाया जाना भी जरुरी है तथा प्राक्रतिक रंगों का ही प्रयोग करना चाहिए जो की नुकसानदायक नहीं होते हैं।

क्यों मनाते है होली हिरण्य कश्यप नाम का एक राक्षस था जिसका प्रह्राद नाम का एक पुत्र था। प्रह्राद भगवान विष्णु का बड़ा भक्त था लेकिन हिरण्य कश्यप भगवान विष्णु का घोर विरोधी था। वह नहीं चाहता था कोई उसके राज्य में भगवान विष्णु की पूजा करें। वह अपने पुत्र को मारने का कई बार प्रयास कर चुका था लेकिन बार-बार असफल हो जाता था। तब हिरण्य कश्यप ने भक्त प्रह्राद को मारने के लिए लिए अपनी बहन होलिका को भेजा।

होलिका को एक वरदान मिला था कि वह आग से नहीं जलेगी। तब हिरण्य कश्यप के कहने पर होलिका ने प्रह्राद को गोद में बैठाकर आग में कूद गई। लेकिन प्रह्राद ने लगातार भगवान विष्णु के जाप के चलते प्रह्राद को कुछ नहीं हुआ और होलिका खुद आग में जल गई। तभी से होलिका दहन का पर्व मनाने की परंपरा शुरू हो गई।

ज्योतिर्विद् वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *