हॉकी वर्ल्ड कप: भारत ने वेल्स को 4-2 से हराया

राउरकेला। ओडिशा में चल रहे हॉकी वर्ल्ड कप के ग्रुप डी के मैच में भारत ने 4-2 से जीत दर्ज की है। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए मैच के पहले दो क्वाटर में भारत वेल्स पर हावी था और 2-0 की बढ़त बना ली थी लेकिन तीसरे क्वाटर में वेल्स ने शानदार वापसी की और स्कोर बराबर कर लिया। इसके बाद 45वें मिनट में आकाशदीप ने एक और गोल दागकर भारत को बढ़त दिला दी।

मैच में भारत के लिए आकाशदीप ने दो गोल दागे। वहीं भारत के लिए पहला गोल शमशेर ने किया और से चौथा गोल अभिषेक ने किया। आज ही अपने पूल डी के मैच में इंग्लैंड ने स्पेन को 4-0 से हराया. इस जीत के साथ गोल अंतर में इंग्लैंड, भारत के मुक़ाबले सात गोल से आगे हो गया।

लिहाजा सीधे क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंचने के लिए भारत को यह मुक़ाबला 8-0 से जीतना था। चूंकि इस मैच को भारत ने 4-2 से जीता है। लिहाजा गोल अंतर के मामले में इंग्लैंड अब भी 5 गोल से आगे है। तो भारत को क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंचने के लिए न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ क्रॉस ओवर मैच खेलना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *