उत्तर कांथी : भाजपा नेताओं ने फिर बताई बूथ की मजबूती को प्राथमिकता

खड़गपुर : भारतीय जनता पार्टी की पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत कांथी संगठनात्मक जिले के उत्तर कांथी-3 मंडल के धमाई बूथ पर सार्वजनिक बैठक की। बैठक में भारतीय जनता पार्टी कांथी सांगठनिक जिला महासचिव चन्द्रशेखर मंडल, उत्तर कांथी विधानसभा विधायक सुमिता सिन्हा, मंडल अध्यक्ष विपुलेश धारा, क्षेत्रीय प्रमुख कामिनी खुटिये, राजाराम माईती सहित उपप्रमुख राजशेखर मंडल संजीव पात्रा, उत्तम मन्ना, विपक्ष की नेता सोमा बार, महिला नेत्री प्रभाती मुर्मू, मंडल युवा मोर्चा के असीम माईती सहित भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारी और पार्टी समर्थक उपस्थित थे।

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले वक्ताओं ने पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और घरेलू संबंधों की गतिविधियों के साथ-साथ बूथ को मजबूत करने के बारे में बात की। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि भीषण चुनावी समर में अब ज्यादा समय शेष नहीं बचा है। कार्यकर्ताओं को अभी से तन मन धन से चुनाव की तैयारी में जुट जाना होगा। केंद्र सरकार की पिछले 9 साल की उपलब्धियां हमारी पूंजी है। इसी को लेकर हमें जनता के बीच जाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *