हिन्दी साहित्य : यूजीसी नेट (हिन्दी) की तैयारी के लिए के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न-3

कोलकाता। सभी हिंदी मित्रों की सहायता के लिए कोलकाता हिन्दी न्यूज द्वारा हिंदी साहित्य (hindi literature) के महत्वपूर्ण प्रश्नों की टेस्ट सीरीज शुरू की गई है। आशा है यह सीरीज आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। आज इस पोस्ट में यूजीसी नेट की तैयारी के लिए हिंदी साहित्य (Hindi sahitya) के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर आपके समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

  1. ’संस्कृति के चार अध्याय’ में दिनकर में रवींद्रनाथ टैगोर और मुहम्मद इकबाल को आख्यायित किया है-
    (अ) राष्ट्रीय कवि के रूप में
    (ब) नवोत्थान के कवि के रूप में ✔️
    (स) भारतीय कवि के रूप में
    (द) सामासिक संस्कृति के कवि के रूप में
  2. सूची-। के साथ सूची-।। का मिलान कीजिए-
सूची-। सूची-।।
(क) राजशेखर 1. साहित्य दर्पण
(ख) भट्ट नायक 2. अभिनव भारती
(ग) विश्वनाथ 3. हृदय दर्पण
(घ) अभिनव गुप्त 4. काव्य मीमांसा

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-
क ख ग घ
(अ) 3 1 2 4
(ब) 4 3 1 2✔️
(स) 1 2 3 4
(द) 2 4 3 1

  1. निम्नलिखित में से कमलेश्वर के कहानी संग्रह है-
    (क) बिरादरी बाहर
    (ख) राजा निरबंसिया
    (ग) ठसक
    (घ) कस्बे का आदमी
    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-
    (अ) क और ग (ब) ख और घ✔️
    (स) क और घ (द) ख और ग
  2. कमलेश्वर ने नयी कहानी के बारे में क्या कहा है ?
    (क) नयी कहानी आग्रहों की कहानी नहीं है।
    (ख) उसमें विभिन्न स्तरों पर आज के यथार्थ को ही पकड़ने की चेष्टा है।
    (ग) उसका केंद्रीय पात्र है जीवन को बहन करने वाला व्यक्ति।
    (घ) व्यक्ति के मन के राग-विराग की अभिव्यक्ति होती है।
    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-
    (अ) ग और घ (ब) ख और ग
    (स) क और ग✔️ (द) ख और घ
  3. प्रकाशन वर्ष के अनुसार निम्नलिखित नाटकों का सही अनुक्रम है-
    (क) हानूश
    (ख) लहरों के राजहंस
    (ग) आषाढ़ का एक दिन
    (घ) आधे-अधूरे
    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन चुनिए:
    (अ) क, ख, ग, घ (ब) ख, ग, घ, क
    (स) ग, ख, घ, क✔️ (द) घ, क, ख, ग
  4. ’सहमति…….
    नहीं, यह समकालीन शब्द नहीं है
    इसे बालिगों के बीच चालू मत करो’
    ये पंक्तियों किस कविता से है ?
    (अ) अकाल दर्शन (ब) नक्सलबाड़ी✔️
    (स) रोटी और संसद (द) मोचीराम
  5. ’शिवशंभु के चिट्ठे’ किसको संबोधित है ?
    (अ) वारेन हेस्टिंगज (ब) लाॅर्ड रिपन
    (स) लाॅर्ड क्लाइव (द) लाॅर्ड कर्जन✔️
  6. अँखिया हरि-दरसन की भूखी।
    बारक वह मुख फेरि दिखाओं दुहि पय पिवत पतूखी।
    उक्त पद में ’पतूखी’ का अर्थ है-
    (अ) साग-सब्जी (ब) पेय पदार्थ
    (स) पकवान (द) पत्ते का दोना✔️
  7. उस युवती के प्रति मेरे मन में जो प्रेम और श्रद्धा है, वह ऐसी है कि अगर मैं उसकी ओर वासना से देखूं तो आँखें फूट जायँ।’’ उपर्युक्त संवाद ’गोदान’ उपन्यास के किन दो पात्रों के बीच हुआ है ?
    (अ) मेहता और मालती✔️
    (ब) खन्ना और गोविन्दी
    (स) मिर्जा खुर्शेद और मेहता
    (द) राय अमरपालसिंह और मालती
  8. सूची-। के साथ सूची-।। का मिलान कीजिए-
सूची-। सूची-।।
(क) कीर का प्रिय आज पिंजर खोल दो 1. जागरण गीत
(ख) बीती विभावरी जाग री 2. स्त्री जागृति
(ग) ये जो जमुना के से कछार पंद फटे बिवाई के, उधार 3. दार्शनिकता
(घ) इस धारा सा ही जग का क्रम शाश्वत इस जीवन का संगम 4. सामाजिक विसंगति

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-
क ख ग घ
(अ) 1 2 3 4
(ब) 4 3 2 1
(स) 3 1 4 2
(द) 2 1 4 3✔️

  1. ’चम्पा द्वीप’ किस कहानी में आया है-
    (अ) दुलाईवाली (ब) पिता
    (स) आकाशदीप✔️ (द) गैंग्रीन

आज के लिए इतना ही। यह सीरीज आपको कैसी लगी अथवा आप कोई सुझाव देना चाहें तो कमेंट कर बताएं। सप्ताह में तीन दिन प्रश्नोत्तर सीरीज (प्रत्येक सीरीज में हिन्दी साहित्य के 10 प्रश्न एवं उत्तर) अपलोड की जाएगी। यूजीसी नेट की तैयारी के लिए हमसे जुड़े रहें। धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *