हिन्दी साहित्य : यूजीसी नेट (हिन्दी) की तैयारी के लिए के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न-2

कोलकाता। सभी हिंदी मित्रों की सहायता के लिए कोलकाता हिन्दी न्यूज द्वारा हिंदी साहित्य (hindi literature) के महत्वपूर्ण प्रश्नों की टेस्ट सीरीज शुरू की गई है। आशा है यह सीरीज आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। आज इस पोस्ट में यूजीसी नेट की तैयारी के लिए हिंदी साहित्य (Hindi sahitya) के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर आपके समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

  1. ’लछमा’ किस कहानी का पात्र है ?
    उत्तर:
    (अ) पुरस्कार
    (ब) कोसी का पटवार✔️
    (स) पिता
    (द) परिंदे
  2. प्रकाशन वर्ष के अनुसार जयशंकर प्रसाद की कहानियों का सही अनुक्रम है-
    (क) इन्द्रजाल
    (ख) आकाशदीप
    (ग) ग्राम
    (घ) गूदड़साई
    उत्तर:
    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन चुनिए:
    (अ) ग, घ, ख, क✔️
    (ब) क, ख, ग, घ
    (स) ख, ग, घ, क
    (द) घ, ख, क, ग
  3. ’’आज के व्यापक सामाजिक संबंधों के संदर्भ में जीने वाले व्यक्ति के माध्यम से ही मुक्तिबोध ने ’अँधेरे में’ कविता में अस्मिता की खोज को नाटकीय रूप दिया है।’’
    यह कथन किस आलोचक का है ?
    उत्तर:
    (अ) नामवर सिंह✔️
    (ब) रामविलास शर्मा
    (स) रमेश कुन्तल मेघ
    (द) रामस्वरूप चतुर्वेदी
  4. निम्नलिखित में से किस विचार से गांधीवादी दर्शन सहमत नहीं है ?
    उत्तर:
    (अ) सत्य और अहिंसा
    (ब) मनुष्य की सार्थकता जानने में नहीं, करने में है।
    (स) सादा जीवन और श्रम पर जोर
    (द) साध्य की शुद्धता लेकिन साधन की अशुद्धता✔️
  5. प्रकाशन वर्ष के अनुसार श्रीलाल शुक्ल के उपन्यासों का सही अनुक्रम है-
    (क) बिस्त्रामपुर का संत
    (ख) मकान
    (ग) सूनी घाटी का सूरज
    (घ) पहला पड़ाव
    उत्तर:
    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-
    (अ) घ, क, ख, ग
    (ब) ख, ग, क, घ
    (स) ग, ख, घ, क ✔️
    (द) क, ख, ग, घ
  6. प्रकाशन वर्ष के अनुसार कृष्णा सोबती के उपन्यासों का सही अनुक्रम है-
    (क) समय-सरगम
    (ख) मित्रो मरजानी
    (ग) ऐ लड़की
    (घ) सूरजमुखी अंधेरे के
    उत्तर:
    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन चुनिए-
    (अ) क, ख, ग, घ
    (ब) घ, ग, ख, क
    (स) ख, क, घ, ग
    (द) ख, घ, ग, क ✔️
  7. रामचंद्र शुक्ल न ’हिंदी साहित्य का इतिहास’ में देव के कितने ग्रंथों का उल्लेख किया है ?
    (अ) 22
    (ब) 23✔️
    (स) 24
    (द) 25
  8. ’जिन्दगीनामा’ उपन्यास में-
    (क) बीसवीं शताब्दी के प्रथम पन्द्रह वर्षों में पंजाब के किसानों-ग्रामीणों के जीवन का चित्रण है।
    (ख) महानगर वासी उच्च मध्यवर्गीय वृद्ध व्यक्तियों की जीवन स्थितियों का चित्रण है।
    (ग) परिनिष्ठित हिंदी को पंजाबी प्रयोगों से आक्रान्त कर दिया है।
    (घ) विवाहेतर सन्तान और उसकी स्वीकृति का प्रश्न वर्णित है।
    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
    उत्तर:
    (अ) क और ग ✔️
    (ब) क और ख
    (स) ख और ग
    (द) ग और घ
  9. ’मैं नीर भरी दुख की बदली’ का प्रतिपाद्य है-
    (क) इसमें रहस्यवादी ढंग से जीवन की नश्वरता की बात की गई है।
    (ख) इसमें स्त्री के सामाजिक प्रदेय और श्रेय का रेखांकित किया गया है।
    (ग) स्त्री का जीवन दुख में ही बीतता रहा है।
    (घ) स्त्री अपने आँसुओं को व्यर्थ नहीं जाने देती है। वह उसी से नया सृजन करती रही है।नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर का चयन कीजिए-
    उत्तर:
    (अ) क और ग
    (ब) ख और घ
    (स) क और ख
    (द) ग और घ✔️

20. जगदीश चन्द्र कृत उपन्यास ’धरती धन न अपना’ की अंतर्वस्तु निम्नलिखित में से किस विषय पर आधारित है ?
उत्तर:
(अ) पंजाब की ग्रामीण पृष्ठभूमि में दलित जीवन की कथा✔️
(ब) देश-विभाजन के बाद पंजाबी शरणार्थियों की समस्या
(स) वायलिन और बन्दूक, संगीत और युद्ध का द्वन्द्व
(द) युद्ध और प्रेम

आज के लिए इतना ही। यह सीरीज आपको कैसी लगी अथवा आप कोई सुझाव देना चाहें तो कमेंट कर बताएं। सप्ताह में तीन दिन प्रश्नोत्तर सीरीज (प्रत्येक सीरीज में हिन्दी साहित्य के 10 प्रश्न एवं उत्तर) अपलोड की जाएगी। यूजीसी नेट की तैयारी के लिए हमसे जुड़े रहें। धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *