हिन्दी साहित्य : यूजीसी नेट (हिन्दी) की तैयारी के लिए के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न-5

कोलकाता। सभी हिंदी मित्रों की सहायता के लिए कोलकाता हिन्दी न्यूज द्वारा हिंदी साहित्य (hindi literature) के महत्वपूर्ण प्रश्नों की टेस्ट सीरीज शुरू की गई है। आशा है यह सीरीज आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। आज इस पोस्ट में यूजीसी नेट की तैयारी के लिए हिंदी साहित्य (Hindi sahitya) के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर आपके समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

  1. सूची-। के साथ सूची-।। का मिलान कीजिए-
    सूची-। सूची-।।
    (क) राष्ट्रपति का आदेश 1. 1968
    (ख) संसद की राजभाषा समिति के सुझाव 2. 1955
    (ग) राजभाषा अधिनियम 3. 1959
    (घ) संकल्प 4. 1963
    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-
    क ख ग घ
    (अ) 1 2 3 4
    (ब) 3 4 1 2
    (स) 4 1 2 3
    (द) 2 3 4 1✔️
  2. निम्नलिखित ग्रंथों का सही अनुक्रम है-
    (क) रिपब्लिक
    (ख) माइंड इन द माॅडर्न वल्र्ड
    (ग) प्रैक्टिकल क्रिटीसिज्म
    (घ) एसेज ऐंसिएंट एंड माॅडर्न
    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन चुनिए:
    (अ) क, ग, घ, ख✔️ (ब) ख, ग, घ, क
    (स) ग, क, ख, घ (द) घ, ख, ग, क
  3. नीचे दो कथन दिए गए है: एक अभिकथन के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण के रूप में:
    अभिकथन (क): फ्रायड मानते है कि कवि मनोरोगी होता है।
    तर्क (ख): क्योंकि मनुष्य मात्र मनोरोगी है।
    उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
    (अ) क और ख दोनों सत्य है और ख, क की सही व्याख्या है।✔️
    (ब) क और ख दोनों सत्य है, लेकिन ख, क की सही व्याख्या नहीं है।
    (स) क सत्य है, लेकिन ख असत्य है।
    (द) क असत्य है, लेकिन ख सत्य है।
  4. मैत्रेयी पुष्पा के किस उपन्यास में ब्रज-क्षेत्र के जीवन-यथार्थ का चित्रण हुआ है ?
    (अ) चाक ✔️ (ब) झूलानट
    (स) अल्मा कबूतरी (द) इदन्नमम्
  5. निम्नलिखित में से कौन ’ईदगाह’ कहानी के पात्र नहीं है ?
    (क) जुम्मन शेख
    (ख) महमूद
    (ग) भजनसिंह
    (घ) मोहसिन
    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिएः
    (अ) क और ख (ब) क और ग✔️
    (स) ख और ग (द) ग और घ
  6. ’बादल को घिरते देखा है’ कविता से संबंधित सही तथ्य है:
    (क) नागार्जुन को कालिदास के मेघ का पता-ठिकाना मालूम था।
    (ख) नागार्जुन का बादल कल्पना-प्रसूत नहीं है।
    (ग) इसमें उज्जयिनी के जीवन का यथार्थ वर्णन किया गया है।
    (घ) इनमें किन्नर-किन्नरियों के स्वच्छंद जीवन के अनुभूत्यात्मक चित्र है।
    नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर का चयन कीजिएः
    (अ) ख और ग (ब) क और ख
    (स) क और घ (द) ख और घ✔️
  7. ’आज का हिंदी-निबंध साहित्य अधिकांश में आलोचना की ओर दौड़ा जा रहा है। आजकल आचार्यत्व की चाह रीतिकाल से भी कुछ बढ़ी-चढ़ी है।’ -यह किसका कथन है ?
    (अ) नंद किशोर नवल (ब) बाबू गुलाब राय✔️
    (स) मुक्तिबोध (द) मलयज
  8. भारतेंदु युग के प्रमुख निबंधकार है:
    (क) पद्मसिंह शर्मा
    (ख) काशीनाथ खत्री
    (ग) श्याम बिहारी मिश्र
    (घ) राधाचरण गोस्वामी
    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-
    (अ) क और घ (ब) ख और ग
    (स) ख और घ✔️ (द) क और ख
  9. नीचे दो कथन दिए गए है: एक अभिकथन (क) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (ख) के रूप में:
    अभिकथन (क): कल्पना काव्य का अनिवार्य साधन है।
    कारण (ख): क्योंकि कल्पना काव्य में साध्य है।
    उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त का चयन कीजिए-
    (अ) क और ख दोनों सही है और ख, क की सही व्याख्या है।
    (ब) क और ख दोनों सही है और ख, क की सही व्याख्या नहीं है।
    (स) क सही है लेकिन ख सही नहीं है।✔️
    (द) क सही नहीं है लेकिन ख सहीं है।
  10. निम्नलिखित में से कौन सा तत्सम शब्द नहीं है ?
    (अ) अग्नि (ब) भ्राता
    (स) आज्ञा (द) किसान✔️

आज के लिए इतना ही। यह सीरीज आपको कैसी लगी अथवा आप कोई सुझाव देना चाहें तो कमेंट कर बताएं। सप्ताह में तीन दिन प्रश्नोत्तर सीरीज (प्रत्येक सीरीज में हिन्दी साहित्य के 10 प्रश्न एवं उत्तर) अपलोड की जाएगी। यूजीसी नेट की तैयारी के लिए हमसे जुड़े रहें। धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *