5 फरवरी को कूचबिहार में हेरिटेज ट्रेजर हंट का आयोजन

कूचबिहार। कूचबिहार को हेरीटेज शहर के रूप में मान्यता दी गई है। हेरिटेज राइडर्स क्लब इस हेरिटेज कॉन्सेप्ट को लोगों तक पहुंचाने के लिए एक नए गेम का आयोजन कर रहा है। कूचबिहार नगर पालिका के अध्यक्ष रवींद्रनाथ घोष ने प्रेस कांफ्रेंस में यह बात कही और साथ ही उन्होंने इस हेरिटेज राइडर क्लब के लोगो का उद्घाटन किया। टु-ह्वीलर गेम को हेरिटेज ट्रेजर हंट का नाम दिया गया है।

नगर पालिका चेयरमैन रवींद्रनाथ घोष ने कहा कि जनता के बीच हेरिटेज के बारे में स्पष्ट विचार बनाने और कूचबिहार जिले की छवि को साफ करने के लिए इस खेल की शुरुआत की गई है। हेरिटेज की घोषणा के बाद कुछ दिन पहले कूचबिहार पुलिस ने हेरिटेज मैराथन का आयोजन किया था। यह खेल फिर से आयोजित किया जा रहा है। यह टू व्हीलर गेम पहली बार कूचबिहार जिले और पूरे उत्तर बंगाल में आयोजित किया जाएगा।

क्लब के अधिकारियों को उम्मीद है कि जो लोग कूचबिहार के बारे में जानना चाहते हैं या जो इसके बारे में जानते हैं, वे इस खेल में रुचि के साथ भाग लेंगे। इस खेल की शुरुआत 5 फरवरी को कूचबिहार के राजबाड़ी स्टेडियम से होगी। क्लब के सदस्यों ने बताया कि पुरस्कार के तौर पर सोने, चांदी के सिक्के और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *