Hema

रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रामायण पर आधारित नृत्य नाटिका पेश करेंगी हेमा मालिनी

Bollywood Updates, मुंबई: अयोध्या में भव्य मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक पल के लिए हर कोई पलके बिछाकर बैठा है। वहीं राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सिने उद्योग से लेकर राजनीतिक जगत से कई बड़ी हस्तियों को न्यौता भेजा गया है। हिन्दी सिनेमा में ड्रीम गर्ल के नाम से ख्यात रही अभिनेत्री हेमा मालिनी, जो भाजपा की लोकसभा सदस्या भी हैं, को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वयं हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी शेयर की है।

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा, जिसमें तमाम फिल्मी हस्तियां भी शामिल होंगी। इसके साथ ही हेमा मालिनी अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस भी देंगी। उन्होंने वीडियो जारी करके इसकी जानकारी दी है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया की वो रामायण पर बेस्ड एक डांस ड्रामा पेश करेंगी। इसके लिए वो और उनकी टीम पूरी तरह से तैयार है।

इन सितारों को भी मिला निमंत्रण

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत, टाइगर श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अजय देवगन, रजनीकांत, धनुष, यश, प्रभास, राम चरण के अलावा टीवी स्टार्स अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया सहित तमाम सितारों को निमंत्रण भेजा गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *