Heatwave ।। बंगाल के कई जिलों में गर्मी को लेकर अलर्ट जारी

Kolkata Hindi News, कोलकाता। बंगाल में बढ़ती गर्मी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। वहीं, राजधानी कोलकाता में भी कई दिनों से प्रचंड गर्मी पड़ रही है। लोगों के राहत के लिए अब बारिश ही एकमात्र उम्मीद है लेकिन बारिश को लेकर अलीपुर मौसम विभाग अभी भी कोई राहत नहीं दे पाया है। आज  कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि कोलकाता में रविवार तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।

लू के चलते सभी दक्षिणी जिलों में रविवार तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर, बांकुरा और पश्चिमी बर्दवान जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में रविवार तक भीषण गर्मी के साथ लू का प्रकोप जारी रहेगा।

वहीं, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और जलपाईगुड़ी जिलों के कुछ इलाकों में गुरुवार और शुक्रवार को हल्की बारिश होने की संभावना है, वहीं अन्य उत्तरी जिले भी गर्मी की लहर से नहीं बच पाएंगे। बुधवार से रविवार तक मालदा के अलावा दिनाजपुर के दो जिलों में लू चलने का अनुमान है।

लू के कारण आज  कोलकाता में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मंगलवार को  कोलकाता में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *