बंगाल के 9 जिलों में लू के लिए अलर्ट जारी

Kolkata Hindi News, कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में गर्मी और अधिक बढ़ेगी। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है जबकि अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने बताया है कि सप्ताहांत में पारा और अधिक चढ़ने वाला है।

कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान 32 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। दक्षिण बंगाल में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जिसके कारण भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। अगले हफ्ते से तापमान में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *