Posters against BJP candidate in Sandeshkhali

बशीरहाट से बीजेपी उम्मीदवार रेखा पात्रा की तबीयत बिगड़ी

Kolkata Hindi News, कोलकाता। संदेशखाली मामले को उजागर करने व बशीरहाट से भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा एक बार फिर बीमार पड़ गई हैं। भाजपा सूत्रों के मुताबिक उन्हें इलाज के लिए कोलकाता ले जाया गया है। इस वजह से शुक्रवार को चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगी।

रेखा को शुक्रवार को बशीरहाट नगर पालिका के वार्ड नंबर आठ में प्रचार करना था। अभियान सुबह करीब 11 बजे शुरू होने वाला था। उससे पहले रेखा बीमार पड़ गईं।

पिछले महीने भी चुनाव प्रचार के दौरान रेखा बीमार पड़ गई थीं। संदेशखाली में एक बैठक के दौरान वह बीमार पड़ गई थीं। उस समय उन्हें कल्याणी एम.एस. ले जाया गया था। संदेशखाली घटना को लेकर वह काफी मुखर रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *