Images 2021 12 20T120556.024

हैम रेडियो ने मिलाया अपने को, बांग्लादेश से लापता हुई थी महिला, साल भर बाद बंगाल में मिली

कोलकाता। हैम रेडियो ने फिर से साल भर से लापता एक महिला को सीमा पार उसके परिवार वालों से मिलाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला सीमा पार बांगलादेश की रहने वाली है। कई महिने से लापता इस महिला का तब पता चला जब हैम रेडियो ने उसकी बात वीडियो काल पर उसके घर वालो से कराया। बताया जा रहा है कि महिला की मांसिक हालत ठीक नहीं थी और वे अपने घर से कई महिनों से लापता थी। बता दें कि इससे पहले और भी हैम रेडियो ने लोगों की मदद की है और उन्हें उनके अपनों से मिलाया है।

जानकारी के अनुसार, महिला का नाम रजीया बीवी है और वे बांग्लादेश के बरिशाल जिले की रहनी वाली है। उसके परिवार वालों का कहना है कि रजीया पिछले साल ईद से लापता थी। उसके घर वालों ने उसे बहुत खोजा पर उसका कुछ पता नहीं चला था। वहीं अब हैम रेडियो की मदद से रजीया जहां अपने घर वालों से मिली तो इससे उसके घर वाले भी काफी खुश है। रिपोर्ट के आधार पर यह पता चला है कि रजीया को पश्चिम बंगाल के झारग्राम में 6 महीने पहले बेहोशी के हालत में पाया गया था। इसके बाद उसकी इलाज के लिए उसे झारग्राम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें:  विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगे विजेता प्रत्याशी, चुनाव आयोग ने लगाई रोक

बताया जा रहा है कि रजीया का पता सबसे पहले सुजाता भट्टाचार्य और निर्मलेंदु महतो को मिला था। ये हैम रेडियो के लिए वलंटियर के रुप में काम करती हैं। इसके बाद इन लोगों ने महिला से मुलाकात की और मामले को हैम रेडियो के सचिव तक पहुंचाया। हैम रेडियो के पहल से रजीया बीवी ने पहली बार अपने परिवार वाले से वीडियो काल पर बात की। बता दें कि रजीया के साथ दो और लोग थे जिस हैम रेडियो ने उनके परिवार वालों से मिलाया है। इसके अलावा पिछले महीने इस रेडियो ने झारखंड से 37 साल से लापता एक और महिला को भी उसके परिवार वालों से मिलाया था।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  सिक्किम के चारधाम मंदिर की तर्ज पर बनाया जा रहा धूपगुड़ी एसटीएस क्लब का पूजा मंडप
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  पाशकुड़ा फूलबाजार के फ्रोजन स्टोरेज में फूल रखने का काम शुरू
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =