पुण्यतिथि पर याद किए गए महान समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर

अमितेश, खड़गपुर : उन्नीसवीं शताब्दी के बंगाल के प्रसिद्ध दार्शनिक, शिक्षाविद, समाज सुधारक, लेखक व अनुवादक ईश्वर चन्द्र विद्यासागर की पुण्य तिथि पर ईश्वर चन्द्र विद्यासागर मेमोरियल ट्रस्ट और विद्यासागर स्मृति समिति एक साथ मिलकर अविभाजित मेदिनीपुर जिले में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया। मुख्य कार्यक्रम मेचेदा स्थित विद्यासागर स्मृति भवन में भव्य रूप से आयोजित किया गया।

जिसमे मुख्य रूप से अतिथि अमल माईती, दिल्ली विश्वविद्यालय के अध्यापक दि्वेंदू माईती आदि मौजूद थे। विद्यासागर की तस्वीर पर माल्यार्पण सहित संगीत, पाठ चर्चा कर सभा के माध्यम से उन्हें याद किया गया। दूसरी ओर पांशकुड़ा की चाईंपुर विद्यासागर द्विशताब्दी उत्सव आयोजन समिति द्वारा विद्यासागर की प्रतिमा का अनावरण समाजसेवी निरंजन धाड़ा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित थी विधायक फिरोज बीबी।

समारोह में बीडीओ धेंदुप भूटिया, खंडखोला ग्राम पंचायत प्रमुख अभा रानी मन्ना, प्रदीप दास तथा कमेटी अध्यक्ष जनमेजय मन्ना सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे। निरंजन धाड़ा ने बताया कि कोरोना की इस महामारी के कारण सभी लोग अपने घर पर ही विद्यासागर को माल्यार्पण कर उन्हें याद कर रहे है। जैसे ही इस बीमारी से निजात मिलेगी और समस्या का समाधान होगा हम फिर से ईश्वर चन्द्र विद्यासागर की स्मृति से जुड़े कार्यक्रम और भी अच्छे तरह से आयोजित कर उन्हें याद कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *