निर्देशक का बागडोर अमिताभ कुमार संभालेंगे, फिल्म के मुख्य भूमिका में देव सिंह और विभोर शुक्ला नजर आएंगे

दिल्ली। आदि श्री फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्म ‘सिक्का’ का मुहूर्त दिल्ली के ड्रीम नाइट कैफे में बड़े ही धूमधाम से किया गया। फिल्म के शुभ मुहूर्त पर देव सिंह, विभोर शुक्ला, अमिताभ कुमार, ऋतु राज दादा, रिकी जैश, चोपड़ा सर, अखिलेश दुबे, आराधना जाना, अभिनय पाठक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी लोगो ने फिल्म सिक्का की अपार सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। फिल्म की मुहूर्त विधिवत पूजा-अर्चना करके सम्पन्न किया गया।

फिल्म के अभिनेता विभोर शुक्ला ने फिल्म की कहानी के बारे में कहा की फिल्म दोस्ती पर आधरित है। जिनकी सारी घटनाएं एक सिक्के पर आधारित है। जिसमे आपको दोस्ती की बेशूमार कहानी है। फिल्म में गीत संगीत बड़े पैमाने पर रिकॉर्ड किया गया है। फिल्म में एक से बढकर एक गाने है, जो की आप सभी दर्शको को बहुत पसन्द आएगी। फिल्म की सूटिंग बहुत जल्द बिहार के खूबसूरत लोकेशन सिवान में होगी। फिल्म के निर्देशक अमिताभ कुमार व निर्माता आदि श्री फिल्म्स है।

लेखक धीर धीरेंद्र है, नृत्य रिक्की जैश, गीतकार विनय बिहारी है, फिल्म में संगीत से गीतों को विनय बिहारी और चंदन ने सजाये है, फिल्म के पीआरओ रितिक कौशिक है। फिल्म में मुख्य भूमिका में देव सिंह , विभोर शुक्ला, वन्नु दी ग्रेट, सोनी शुक्ला, अरुण सिंह काका, बालेश्वर सिंह सोलंकी, शाहिद शम्स, आर.के. गोस्वामी, अक्षय सिंह, सीपी भट्ट, रिंकू भारती, सुशील बाबा, रूपा सिंह, धर्मेंद्र मधेशिया आदि अन्य कलाकार नजर आयेंगे।

Shrestha Sharad Samman Awards

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

6 − 5 =