राज्यपाल ने कहा : बंगाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के त्यौहार के बीच पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक दिन पहले ही राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रखने के लिए मां दुर्गा से आशीर्वाद मांगा था। अब एक दिन बाद मंगलवार को राज्यपाल डॉक्टर सी.वी. आनंद बोस ने भी उन्हीं के सुर में सुर मिलाया है। तृतीया के दिन उन्होंने कहा है कि बंगाल में भ्रष्टाचार और हिंसा के खिलाफ लड़ाई के लिए मां दुर्गा का आशीर्वाद मिले।

उन्होंने कहा कि आइए दुर्गा मां को साक्षी मानकर शपथ लें, भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। हिंसा के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा। राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने सभी से हिंसा और भ्रष्टाचार के खिलाफ मिलकर लड़ने का आह्वान किया है।

राज्यपाल ने कहा कि आइए आज मां को साक्षी मानकर शपथ लें कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। हिंसा के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा। जैसे मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया और मां काली ने रक्तबीज का वध किया, वैसे ही हम भी भ्रष्टाचार का खात्मा करेंगे। जैसे भगवान कृष्ण ने महिषासुर का वध किया था। हम हिंसा भी ख़त्म करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *